राजेंद्र साहू
मगरलोड (गंगा प्रकाश)। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना एवं राज्य गीत के साथ किया गया ।जनप्रतिनिधियों का स्वागत अभिवादन पश्चात डॉ भुजेंद्र सोनी द्वारा पशु मेला का महत्व एवं उद्देश्य के बारे में बताया गया! चरवाहों को प्रोत्साहन राशि एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया और विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! इस प्रदर्शनी में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमें गाय बैल भैंस बकरी बकरा मुर्गी मुर्गाआदि का प्रदर्शन किया गया विभाग द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को प्रोत्साहन हेतु प्रथम,द्वितीय,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर हरिविनायक सिन्हा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 19 मगरलोड सरपंच सरगी, लिलेश्वरी साहु ,सरपंच सोनेवारा, विद्याचरण नेताम ,गोठान समिति अध्यक्ष, घनश्याम यादव , इतवारी राम ध्रुव, पूर्व प्राचार्य एवम सफल कृषक, ग्राम विकास समिती अध्यक्ष खुबलाल साहु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे! पशुधन विकास विभाग से उपसंचालक डॉ एम.एस बघेल, डॉ प्रमोद ठाकुर,डॉ टी.एल साहू डॉ गामिनी दादर ,डॉ भुजेन्द्र सोनी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों में जीं.आर.मांडले,बीएल नागरची,एस.के.शखवार,जीएस ध्रुव विनोद ध्रुव,खिलेश्वर सोनबेर,आर के बंजारे,विकासखंड के समस्त पशु परिचारक समस्त प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता एवं मोबाइल वेटनरी यूनिट की पूरी टीम उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some
