गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  रावणभाठा स्थित श्रीमती सुनीता धर्मेंद्र साहू के निवास पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ 108 जोड़ों का विवाह दिवस संस्कार एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजनों का सम्मान समारोह के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान तथा कोरोना काल में दिवंगत हुए 32 मृत आत्माओं की शांति के लिए दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का शानदार आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम 27 मई 2023 को जल कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होकर दीप यज्ञ एवं संगीत प्रवचन के साथ समापन हुआ ।

द्वितीय दिवस 28 मई 2023 रविवार को प्रातः 8:00 बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ विवाह दिवस संस्कार संपन्न किए गए इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनो के साथ-साथ अन्य लोग भी सपत्नीक उपस्थित हुए जिससे 108 जोड़ों के विवाह दिवस संस्कार यज्ञ के माध्यम से संपन्न कराया गया ।

यज्ञ कर्ता ब्रह्मवादिनी बहनों ने दंपतियों का ऋषि परंपरा के साथ विवाह दिवस संस्कार संपन्न कराया जिसमें ग्रंथि बंधन ,वर वधु की प्रतिज्ञाएं, सिंदूरदान, मंगल तिलक ,माल्यार्पण, मिष्ठान्न अर्पण एवं सप्तपदी की क्रियाएं संपन्न कराई गई तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति कर मिष्ठान वितरण प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर श्रीमती सुनीता धर्मेंद्र साहू के द्वारा सम्मानित किया गया तथा अंचल के मेधावी छात्र छात्राओं का भी सम्मान हर्षोल्लास के वातावरण के साथ किया गया।

श्रीमती सुनीता साहू पति धर्मेंद्र साहू निवासी गरियाबंद छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित

इस कार्यक्रम में कोरोना काल में दिवंगत हुए 32 आत्माओं की शांति के लिए आहुति एवं प्रार्थनाएं भी की गई,कार्यक्रम में सभी दिवंगत परिजनों के परिवार जन उपस्थित रहे ।

विवाह दिवस संस्कार में प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीता धर्मेंद्र साहू श्रीमती चमेली केशव साहू श्रीमती मिलेश्वरी शिवदयाल साहू श्रीमती सावित्री टीकम राम साहू श्रीमती यामिनी यादव पुरुषोत्तम यादव श्रीमती एम कुमारी साहू बलराम साहू श्रीमती चित्रलेखा साहू मनहरण साहू श्रीमती विंदा कोमल सिन्हा श्रीमती खेमेश्वरी देव नारायण साहू श्री विष्णु सिन्हा सपत्नीक सहित नगर के व्यापारी गण परिवार सहित उपस्थित रहकर विवाह दिवस संस्कार से अभिभूत हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में साहू परिवार गरियाबंद के समस्त सदस्य गण तथा गायत्री परिवार से उप जो रायपुर के समन्वयक श्री मनहरण लाल साहू गरियाबंद जिले के वरिष्ठ प्रकोष्ठ के समन्वयक श्री टीकम राम साहू संगठन समन्वयक श्री रोमन लाल चंद्राकर युवा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक श्री पुरुषोत्तम यादव जिला महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती यामिनी यादव श्रीमती दुर्गावती सेन श्री केनू राम यादव डोमार सिन्हा देवनाथ पावडे रीखीराम बघेल बृजलाल ध्रुव राखी यदु प्रेमलता यादव नाथूराम निषाद बिहारी लाल निषाद भागवत राम साहू दीन राम साहू रामाधार साहू परदेसी राम श्री बोधी राम साहू नंदकिशोर यादव रामावतार यादव नंद कुमार सिन्हा संध्या यादव सहित लगभग 500 की संख्या में परिजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक परिवार को वरिष्ठ गायत्री परिजनों के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा आयोजक परिवार ने समस्त परिजनों का आभार व्यक्त किया। और स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version