डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। ग्राम अर्जुनी में हुई करीबन 2,50,000 की चोरी का खुलासा करने में डोंगरगांव पुलिस की मुस्तैदी से मात्र पांच दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिनांक 30 जनवरी को प्रार्थिया यामिनी साहू पति गजेंद्र कुमार साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम बखत रेंगा कठेरा, थाना लालबाग़ जो वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर ग्राम अर्जुनी में क्वाटर G4 में निवासरत है जिसके द्वारा थाना डोंगरगांव में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29/ 01/ 2024 को रात्रि 8.15 को राजनादगांव करुणा बोरकर स्टाफ नर्स की शादी में सम्मिलित होने सपरिवार गए हुए थे रात्रि 11.45 बजे अपने क्वाटर क्रमांक G4 में वापस आये तो पाया कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर आलमारी एवम लॉकर टूटा हुआ मिला जिसमे नगदी रकम 20000 , एवम सोने का नेकलेस ,ईयरिंग लॉकेट , सोने की मंगल सूत्र चैन कीमत 2,30,000 रुपये कुल योग 2,50,000 रुपये को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया गया था, दौरान विवेचना के पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवम थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र के संदिग्धों से सरगर्मी से पूछताछ किये इस दौरान पता चला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पड़ोस में निवासरत आरोपी पुनीत राम देवांगन पिता लेखु राम देवांगन द्वारा शादी में बाहर कब जाएंगे, कितने बजे जाएंगे पूछताछ कर रहा था, जैसे ही प्रार्थिया रात्रि 8.15 बजे शादी में सपरिवार गई ,उसके बाद आरोपी पुनीत राम देवांगन द्वारा हथौड़ी,बिंधना की मदद से ताला को तोड़कर घर मे प्रवेश कर आलमारी को तोड़कर उसमे रखे जेवरात एवम नगदी रकम 20,000 रुपये चोरी कर ले गया ,आरोपी पुनीत राम के द्वारा चोरी किये गए जेवरात एवम नगदी,15,000 रुपये को आरोपी की निशानदेही पर बनिया भांठा आरोपी के खेत से एवम उसके घर से बरामद कर पुलिस के कब्जे में लिया गया। आरोपी पुनीत राम देवांगन पिता लेखुराम देवांगन उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version