प्रदेश महामंत्री केके वर्मा ने भजन का रसपान कराया

राघवेंद्र सिंह

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। ग्राम चंगोरीपुरी के धाम में श्री सदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहेब सेवा समिति एवं समस्त क्षेत्रवासी चंगोरपुरी धाम के तत्वाधान में पांच दिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समागम में आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आज जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा उपस्थि हुए। वहां वर्मा जी ने  कबीर साहेब के छायाचित्र का पूजा अर्चना कर गांव एवम छेत्र वाशियो के विकास एवम सुख शांति की कामना की। आयोजित संत समागम में दीपक दीन्हा हाथ में, बाती दई लगाय। कोटि जन्म की राह थी, गुरु पल में दिया लगाय।जैसे अमृतुल्य संत कबीर जी के चौपाइयों का निरंतर गायन होता रहा। जिससे आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में सुखद वातावरण व्याप्त है। राकेश वर्मा ने आयोजित संत समागम में आमंत्रण हेतु समस्त चंगोर पूरी वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए।

संत समागम आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि यह चिंबोरी पुरी धाम सन 2012 में पर्यटक स्थान में शामिल किया गया और उसी समय विभाग के द्वारा सामुदायिक भवन निर्मित हुआ है और अभी उसके अलावा किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं हुआ है मगर यहां पर अगर पानी की सुविधा मिल जाए नदी किनारे होने की वजह से रोड की सुविधा मिल जाए और पेवर ब्लॉक से निर्माण कार्य हो जाए नदी के किनारे पाथवे सड़क बन जाए और सोलर पंप की व्यवस्था हो जाए तो यहां पर बहुत ही अच्छी सुविधा मिल जाएगी और यह जगह जो कबीर कुटी आश्रम से प्रचलित है इनकी शोभा और बढ़ जाएगी।

पंचदिवसीय संत समागम समारोह में प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस पार्टी के केके वर्मा जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने कहा कि वास्तव में इस प्रकार का कार्यक्रम होना बहुत ही आनंदित होता है और जो यहां पर उपस्थित होता है उनका भी जीवन कृतार्थ हो जाता है क्योंकि संत समागम का लाभ उन्हीं व्यक्ति को मिलता है जिन्हें सैकड़ों वर्ष पुण्य कर्म किए हैं और आज के दौर में इस संत समागम जैसे सरोवर में डुबकी लगाने का मौका मिला जो बड़े ही सौभाग्य का पल रहा केके वर्मा जी ने कहा कि संत समागम समारोह में भजन कीर्तन सत्संग का लाभ प्राप्त हुआ और संतों की वाणी भी सुनने को मिली तथा मुझे भी कुछ सुनाने और कहने का अवसर भी मिला जिससे मैं आनंदित हो गया।

                     इस अवसर पर के. के. वर्मा   (प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग) , रानी यादव  ( जनपद सदस्य), बिश्रौतीन बाई ( सरपंच चंगोरी) , डॉ कृतराम वर्मा  (पूर्व सरपंच मुंडा), रामनारायण यादव  ,दीनदयाल महंत , भागीरथी साहू , फिरत कयवर्त , हेमंत साहू , रोशन मानिकपुरी , बालगोविंद साहेब , मोहनदास , कमला मानिकपुरी , प्रताप साहू , रेशम साहू , केशव साहू , पुनीत टंडन , संतोष साहू , प्रेमलाल साहू , राजेश यादव , धनसाय कयवर्त , चिंता राम , अमित कुमार, एवम समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version