सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। जंप क्षेत्र के सरहदी वनांचल  ग्राम पंचायत ढांढकेसरा में पांच साल पहले  साढ़े पांच लाख रूपये लागत से  आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाना था लेकिन नहीं काम  को बीच में ही बंद करा दिया गया। पंचायत वासियों की मानें तो पंचायत डाडकेसरा घुईडाड पारा में  आंगनबाड़ी केंद्र  भवन बनाने के लिए प्रशासकीय  स्वीकृति मिलने  के बाद  आंगनबाड़ी केन्द्र भवन का  लेआउट कराकर एक लाख नौ हजार निकाल लिया गया।  भवन निर्माण के लिये समान भी लाया गया था   वार्ड पंच के द्वारा  कार्यारभ  कराया जाना  था। किसी वजह से ग्राम सरपंच सचिव और इंजीनियर  ने मौके पर पहुंच कर काम को बंद करा दिया।  और सामानों को कहीं और ले जाया गया।
आंगनबाड़ी भवन निर्माण नहीं होने  से नौनिहालों को  आंगन बाड़ी केंद्र भवन तो नहीं मिला अलबत्ता दूसरे जगह संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र  में जाना पड़ रहा है।
केन्द्र दूर होने के वजह से बच्चे वहां तक नही पहुंच पाते हैं।
एकीकृत  महिला बाल विकास विभाग द्वारा मिलने वाली लाभ से ग्रामीण बच्चे तथा हितग्राही गर्भवती शिशुवती महिलाओं को संचालित योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है आंगनबाड़ी केंद्र बन गया होता तो मुहल्ले के गर्भवती शिशुवती तथा बच्चों को महिला बाल विकास विभाग के योजनाओं का लाभ मिल सकता था। आखिर आंगनबाड़ी केंद्र को क्यों नहीं बनाया गया पंचायत वासियों के समझ के परे है।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

वर्शन —
कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज (मनरेगा) ने बताया कि पुराना मामला है फाइल खुलने पर कुछ कहा जा सकता है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version