गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा में विकास पुरुष के नाम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक कसडोल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल भाजपा संगठन के आवश्यक बैठक में शनिवार को लवन पहुँचकर कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान करते हुए दिखे।लवन मण्डल के आसपास के गॉवों से बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बैठक में दिखाई दिये।गौरतलब हो कि आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है।इस लिहाज से सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश का संचार करते हुए दिख रहे हैं।इसी कड़ी में भाजपा मंडल लवन का भी बैठक विभिन्न बिंदुओं पर आयोजित रहा।जिसमें भाजपा के  कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित कई दिग्गजों ने शिरकत कर कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किये।गौरीशंकर अग्रवाल के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अजय रॉव, राजकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष कसडोल भाजपा मंडल, श्रीमती सुलोचना यादव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बलौदाबाजार, श्रीमती मीना बार्वे नगर पंचायत अध्यक्ष लवन, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में   पारस ताम्रकार ,विजय यादव मण्डल अध्यक्ष लवन, प्रशांत यादव जिला महामंत्री बलौदाबाजार,अनुपम बाजपेयी, सर्वेन्द्र साहू,पंकज अग्रवाल, सुमन्त साहू ,ओमप्रकाश साहू,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कसडोल गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों के साथ छलावा कर सत्ता में आया है ,2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वही किसान सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा, कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की लहर है ,जनता पूरी तरह से त्रस्त है ऐसे सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है इसीलिए अभी से मैदान में उतरकर मेहनत करने में लग जाइए ताकि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की असली चेहरा दिखाइए और उन्हें बताओं कि कांग्रेस सरकार ने सभी के साथ धोखा किये हैं ,अपने अधिकार और वोट की कीमत को पहचान कीजिए की जागरूकता सन्देश का युद्ध स्तर पर सघन प्रचार कर मतदाओं को असलियत बताईए, आगे यह भी कहा कि भाजपा की नीति सदैव सुशासन रही, भाजपा में कार्यकर्ता ही उनकी असली ताकत है।छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा चलाए जा रही नरवा घुरवा बाड़ी योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है।गोबर खरीदी योजना, सभी फ्लॉप है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version