गरियाबंद (गंगा प्रकाश): आम तौर पर देखा जाता लोग जश्न पार्टी पिकनिक के साथ नववर्ष का शुभारंभ करते है, पर गरियाबंद ज़िले के वार्ड नंबर 6 के पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने नववर्ष की शुरुआत कुछ ऐसा किया की लोगो में चर्चा का विषय बन गया साथ ही आमजन उनके इस मुहिम की जमकर तारीफ़ भी कर रहे है, पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव ने नववर्ष की शुरुआत अपने वार्ड की नाली की साफ़ाई स्वयं अपने हाथों से करते हुए नववर्ष की शुरुआत की, इस दौरान कालोनियों में कचरे, जाम नालियों, पुराने कचरे व गंदगी को साफ किया। पालीथिन व ठोस कचरे को भी साफ किया गया।

श्री यादव ने कहा कि वार्ड को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए वे हमेशा से ही प्रयासरत है। कॉलोनियां चकाचक व सुंदर बने, इसके लिए उन्होंने ने संकल्प लेते हुए नववर्ष में सफाई अभियान शुरू किया । सफाई अभियान का उद्देश्य उन स्थानों की भी सफाई करना है, जहां बहुत कम सफाई होती है।इस दौरान उन्होंने हाथों में झाड़ू थामा एवं वार्ड परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आजीवन सत्य एवं अहिसा के मार्ग पर चले। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया,

स्वच्छता ही है मेरा संकल्प छगन यादव

हम सब मिलकर अपने वार्ड को साफ़ सुथरा रखेंगे पौधारोपण करेंगे पर्यावरण को बचाएंगे मैं ये संकल्प लेता हूं और आज आप भी संकल्प लें कि हम सभी मिलकर पर्यावरण को बचाएंगे। वार्ड को स्वच्छ एवं साफ रखेंगे हम सब को स्वच्छ वार्ड अभियान अभियान में अपना पूरा योगदान देना है। हमें संकल्प लेना होगा कि अपने आस पास हमेशा साफ़ सफ़ाई रखे कचरे को गाड़ी में ही डाले और पौधों को लगाए।हमे गंदगी मुक्त वार्ड करना होगा गंदगी की वजह से कोई बीमार ना हो हमारा वार्ड हरा-भरा और साफ -सुथरा रहे। यह आने वाली भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित व लाभदायक साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि पार्षद प्रतिनिधि छगन यादव वार्ड नंबर 6 की पार्षद पदमा बाई यादव के पुत्र है और समाज सेवी भी लग्तार वार्ड एवं समाज के जनकल्याण में उन्हें देखा जाता है चाहे मानसिक रूप से विक्षिप्त गुम व्यक्ति को उनके पते पर पहुँचाना वार्ड में किसी भी बीमार ब्याक्ति को इलाज की ज़रूरत हो उन्हें अस्पताल ले जाना जैसे अनेक कार्य करते हुए उन्हें अक्सर देखा जाता है पेशे से गैरेज चलाने वाला छगन यादव की इस मुहिम की नगर में चाहूँ ओर प्रशन्शा हो रही है


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version