सितेश सिरदार

लखनपुर (गंगा प्रकाश)। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदमा मार्ग पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप चालक ने 4 बाइक में सवार 8 लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में 11 वर्षीय एक छात्र की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 2 छात्र समेत 7 लोग घायल हो गए। 4 की हालत गंभीर है। वहीं वनकर्मियों ने पिकअप चालक को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमडेवा निवासी विकास अग्रवाल की पिकअप क्रमांक सीजी 15 सीए-5767 का चालक ने गुरुवार की शाम करीब 7 बजे केदमा मार्ग पर तेज व अनियंत्रित रफ्तार में वाहन दौड़ा रहा था। पिकअप से बचने ग्राम पूटा के सरना मेंं युवक दलसाय बाइक समेत खेत में गिरकर घायल हो गया, जबकि रामनगर में 2 बाइक सवार इसकी वजह से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इसमें माया सिंह पिता चेतन 24 वर्ष तथा बबलू 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। पूटा के बाद चालक पिकअप ग्राम सानीबर्रा पहुंचा। यहां भी एक बाइक में सवार ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी पिंटू पिता बुदरू 18 वर्ष, ठीभू पिता बुदरी 14 वर्ष, विकेश कुमार पिता सोनेलाल 11 वर्ष, दीपक व दूहन को टक्कर मार दी। बाइक सवार 3 स्कूली छात्र हैं। सभी सानीबर्रा में गणेश विसर्जन देखकर घर लौट रहे थे। पिकअप की टक्कर से पांचों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि पिंटू, विकेश व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों द्वारा निजी वाहन से तीनों घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रात करीब 12 बजे ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी छात्र विकेश कुमार पिता सोनेलाल 11 वर्ष की मौत हो गई। जबकि पिंटू व दीपक तथा रामनगर में घायल माया सिंह व बबलू का इलाज जारी है। जबकि पुलिस टीम एवं हाथी विचरण क्षेत्र में नाकाबंदी कर ड्यूटी कर रहे फॉरेस्ट की टीम द्वारा भाग रहे पिकअप चालक को सुखरीभंडार के हनुमान मंदिर के पास पकड़ा गया। देखते देखते मौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा पिकअप को जब्त कर चालक को थाने ले जाया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version