रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। चक्रधरनगर पुलिस ने जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मना रहे लोगों से जबरन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर झगड़ा विवाद करने वाले दो आरोपी अभय यादव और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा को लूटपाट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

        जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को कोलाईबहाल जामगांव में रहने वाले संजय चौहान पिता पंचराम चौहान उम्र 29 साल द्वारा थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 जनवरी को उसका पूरा परिवार जामगांव रेलवे स्टेशन के आगे पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए थे दोपहर करीब 1:30 बजे जामगांव डिपापारा का अभय यादव और राजकुमार उर्फ बेड़ा यादव शराब के नशे में वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे जिसे संजय ने पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा है यहां से चले जाओ कहने पर दोनों उससे हाथ मुक्का, डंडा से मारपीट कर उसके जेब में रखे ₹500 निकाल लिए और भाग गए । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आहत संजय चौहान का मुलाहिजा कराया गया । अपराध विवेचना में ग्राम कोलाईबहाल जामगांव पहुंचे थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर व उनके स्टाफ द्वारा आहत संजय चौहान और गवाहों का बयान लिया गया जिसमें आरोपियों द्वारा डरा धमकाकर मारपीट कर ₹500 की लूट करना पाए जाने से अपराध में *धारा 394 आईपीसी विस्तारित* कर दोनों आरोपी अभय यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 21 साल और राजकुमार यादव उर्फ बेड़ा पिता बिहारी यादव उम्र 37 साल निवासी कोलाईबहाल जामगांव डिपा पारा थाना चक्रधरनगर को हिरासत में लिया गया जिनसे लूट की रकम से शेष बचे ₹200 नगद और मारपीट में प्रयुक्त डंडे को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version