पिछड़ा वर्ग आरक्षण मे हुई कटौती को लेकर कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना

 

जो पिछड़ों की बात करेगा वही देश व प्रदेश मे राज करेगा – झूमूकलाल दीवान

 

कोंडागांव(गंगा प्रकाश)।  कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ मे पिछड़ा वर्ग आरक्षण कटौती को लेकर  लगातार समाज हित मे आगे आ रही है जैसे ही नगरीय निकाय की आरक्षण मे कटौती हुई कांग्रेस पार्टी ने इसका विरोध किया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर आते ही पिछड़ा वर्ग समाज को शुन्य प्रतिशत आरक्षण मिलता देख और आक्रामक हो गया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज लगातार ओबीसी समाज के समर्थन मे प्रेस वार्ता कर सरकार को आड़े हांथों लिया है यहाँ तक सभी जिलाध्यक्षो को प्रेस वार्ता आयोजित करने निर्देशित किया बस्तर संभाग मे समाज के महाबंद को खुला समर्थन दिया और अब जाकर प्रदेश के सभी जिलों मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजन का निर्देशित किया है  जिसके चलते कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने माकड़ी ब्लॉक मुख्यालय स्थित गाँधी चौक के पास एक दिवसीय धरना देकर सरकार को जमकर कोसा है बताया की छत्तीसगढ़ की साय सरकार और केंद्र मे बैठी मोदी सरकार पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व को खत्म करना चाहती है इसलिए पंच सरपंच जिला जनपद मे शुन्य प्रतिशत आरक्षण दिया है। सरकार की मंशा साफ है पिछड़ों को और पीछे करना है और अपनी राजनितिक रोटी सेंकनी है,पिछड़ा वर्ग समाज से भाजपा को कोई सरोकार नहीं है अगर पिछड़ा वर्ग का उत्थान चाहती तो आज ऐसा होने नहीं देती। झूमूकलाल दीवान ने कहा जो पिछड़ों की बात करेगा वही देश व प्रदेश मे राज करेगा भारत देश मे हमारी आबादी बाहुल्य है छत्तीसगढ़ प्रदेश मे हमारी आबादी बाहुल्य है फिर भी हमें शुन्य प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है यह पिछड़ा वर्ग समाज के साथ सरासर अन्याय है डबल इंजन की सरकार है के बावजूद पिछली सरकार मे मिल रही आरक्षण मे सेंधमारी करके उसे भी खत्म करना सरकार की चाल चरित्र और चेहरा को उजागर करती है भाजपा और विष्णुदेव साय इसकी खामियाजा भुगतने तैयार रहें जनता समझ चुकी है नगरीय निकाय चुनावों मे त्रिस्तरीय चुनावों मे भाजपा के खिलाफ वोटिंग कर इसका करारा जवाब देगी। छत्तीसगढ़ मे 33 जिले हैँ जिसमे से एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षित नहीं है यह कहाँ तक उचित है हमारे कोंडागांव जिले मे बस्तर संभाग मे पिछड़ा वर्ग के कोटे से पंच तक बनने के अधिकार को भाजपा सरकार ने छिना है जबकि छत्तीसगढ़ मे ज़ब भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस की सरकार थी तब हमें 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने सरकार द्वारा पहल की गयी विधानसभा मे बहुमत के साथ पास भी हुआ परन्तु मामला महामहिम राज्यपाल के पास जाकर अटक गया अगर भाजपा पिछड़ों के बारे मे जरा भी हितकारी सोंच रखती है तो तत्काल 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं डबल इंजन की सरकार है यहां से लेकर संसद तक प्रधानमंत्री तक मामले को पहुंचाकर पिछड़ा वर्ग के हित मे कदम बढ़ाएं।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम प्रदेश कांग्रेस सचिव बिरस साहू पिसीसी सदस्य बुधराम नेताम जनपद पंचायत अध्यक्ष माकड़ी श्रीमती मोती बाई नेताम उपाध्यक्ष गौतम साहू जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल सरपंच संघ अध्यक्ष माकड़ी हेमलाल वट्टी ब्रम्हा मरकाम चंदर बघेल मनीराम मरकाम मंडल अध्यक्ष लखु पोयाम सोमनाथ कोर्राम बुधराम सागर भगवान दास शर्मा शंकर मल्लिक आकाश महाजन जनपद सदस्य भींगू कश्यप शंकर नेताम घुड़उ पांडे सुखलाल बघेल कमल उजाला विक्की मंडल सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version