शासन की सुविधाओं का मिल रहा लाभ,29 अगस्त को 21 गांवों में लगेगी शिविर

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।  प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम- जनमन) के अंतर्गत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिले के 199 विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी कमार सदस्यों को मूलभूत सुविधाओं राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधकार पट्टा एवं पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम कांटीदादर के रहने वाले तोरण लाल कमार पीएम जनमन योजना के तहत विभिन्न शासकीय सुविधाओं से लाभान्वित हुए है। उन्होंने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत पिछड़ी जनजाति सदस्यों को मूलभूत सुविधओं का लाभ मिल रहा है। इसी के तहत उनका आाधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम जनमन आवास, किसान सम्मान निधि एवं वन अधिकार पट्टा बन चुका है। साथ ही उनके परिवार के विवाहित महिला सदस्यों को महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। शासन की सुविधाओं से लाभान्वित होने पर कमार सदस्य तोरण लाल ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया।


जनमन शिविरों में पीवीटीजी सदस्यों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 29 अगस्त को जिले के 21 कमार बसाहट गांवों में शिविर का आयोजन किया जायेगा। इनमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम मदनपुर, मैनपुर, मरौदा, मरदाकला, मौंहाभाठा एवं मोंहदा में शिविर आयोजित की जोयेगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत छुरा के ग्राम नवापारा, पंडरीपानी, परसदाखुर्द, पाटसिवनी, पेण्ड्रा एवं फुलझर में शिविर लगेगी। जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम परसदा एवं परसदाकला तथा जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम नवापारा, साल्हेभाठ, सरनाबहाल, तौरेंगा, तुहामेटा, जिडार एवं गोलामाल में शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने शिविरों के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों को शिविर स्थलों के निरीक्षण के निर्देश दिए है। विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी- कर्मचारियों को शिविर स्थलों में जाकर पीएम जनमन के तहत लोगों को लाभान्वित करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के निर्देश दिए है। पीएम जनमन के तहत आयोजित किये जाने वाले यह शिविर विभिन्न तिथियों में जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version