बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर चंदन कुमार ने सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए. जिसमें उन्होनें केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारीयों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होनें आज विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शत प्रतिशत योजनाओं से शत प्रतिशत लाभांवित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर को और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश कलेक्टर चंदन कुमार ने दिए है। बैठक में बिना जानकारी दिए सभी जनपद पंचायत सीईओ की अनुउपस्थित पर कड़ी नराजगी जताते हुए सभी जनपद सीईओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिसमें सीईओ बलौदाबाजार मनहरण मंडावी,भाटापारा जी एल गेंद्रे,सिमगा अमित दुबे,कसडोल हिमांशु वर्मा,पलारी रोहित नायक शामिल हैं। इसके साथ ही पंचायत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सभी शाखा प्रभारियों को कामकाज में सुधार के निर्देश दिए हैं। उक्त बैठक में विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए साथ ही इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों के नवीन प्रस्तावित कार्यों को बजट में शमिल करने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने कहा हैं।उन्होंने आज धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने कहा की धान खरीदी में किसी भी किसान को कोई भी समस्या नही होनी चाहिए। इस बात का विशेष ख्याल रखनें एवं कसडोल तहसील के अंतर्गत विभिन्न गांवों में वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के संबंध में एसडीएम कसडोल,डीएफओ एवं सहायक आयुक्त को लंबित आवेदनो पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए है।साथ ही आयुष्मान भारत पीएमजेएवाय,पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना,दीनदयाल अत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्वला योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,पीएम किसान सम्मान निधि योजना,किसान क्रेडिट कार्ड (KCC),पीएम पोषण अभियान,गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व),जनधन योजना,जीवन ज्योति बीमा योजना,सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना,इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्नमूलन वन अधिकार पट्टा व्यक्तिगत एवं सामूहिक,वन धन केंद्र,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना,पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया पीएम आवास योजना (शहरी),स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना,उजाला योजना,पीएम सौभाग्य योजना सहित जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिंग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, डीएफओ मयंक अग्रवाल,सहित सभी सँयुक्त कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टर समस्त विभागों के जिला प्रमुख, सभी सीएमओ एवं उपस्थित रहें।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version