अरविन्द तिवारी

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा के शुभारंभ के दौरान पीएम दिल्ली के द्वारका सेक्टर 25 में मेट्रो के आगामी स्टेशन की भूमिगत सुरंग से 5जी सेवाओं के कामकाज का प्रदर्शन भी देखेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आज 01 से 04 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इंडियन मोबाइल कांग्रेस के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे , जिसका विषय ‘न्यू डिजिटल यूनिवर्स’ है। दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया मिलकर आईएमसी के छठे संस्करण का अनावरण करेंगे। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले बयान जारी किया था कि देश में 5G को धीरे-धीरे अलग-अलग फेज में लॉन्च किया जायेगा। पहले फेज के लिये अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे जैसे 13 शहरों में फिलहाल 5जी शुरू करने की योजना है। इसके बाद दो साल में पूरे देश में 5G कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार किया जायेगा। आईटी मंत्री ने कहा हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसकी कीमत कम रहे। दूरसंचार उद्योग 5जी सेवाओं के विस्तार के लिये शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पहले फेज के बाद छोटे शहरों को भी इस सेवा से जोड़ा जायेगा। बताया जा रहा है कि इस लॉन्चिंग के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्तल और वोडाफोन इंडिया के कुमार मंगलम बिरला भी मौजूद रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version