बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत संडी मंडल क्षेत्रों के गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान जारी है । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में ग्राम साराडीह एवं गाड़ाभाठा में भी चौपाल लगाकर जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों अवगत कराया गया । कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का तेजगति से विकास हुआ । पीएम मोदी लगातार गांव, गरीब, किसानों के लिए योजना बनाकर उनको समृद्धशाली बनाने का काम कर रही है । तो दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गंगाजल की कसम खाकर आम जनता को ठगने और छलने का काम कर रही है ।  संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत ग्राम साराडीह में सैनिक  डेकराम साहू के पिता गेंदलाल साहू, उन्नतशील कृषक कपिल साहू एवं वरिष्ठ बुजुर्ग सियान ब्यास साहू को भाजपा का गमछा एवं श्रीफल भेंटकर अतिथियों ने सम्मान किया । इस अवसर पर सरपंच लक्ष्मी बंजारे, डागेश्वर वर्मा, हुलाश वर्मा, नंद जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, धीरज मिश्रा, संतराम साहू, झुमुकलाल साहू, गजेन्द्र कश्यप, अशोक साहू, जागेश्वर वर्मा, महेश साहू, उमाशंकर साहू, दिलीप साहू, देवचरण साहू, हेमलाल साहू, रामकिसुन साहू, मनीराम साहू, नाथूराम साहू, अजय लहरी, दुकालूराम, द्वारिका प्रसाद  सहित सैकड़ों महिला, किसान, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version