अरविन्द तिवारी 

बलसाड़ (गंगा प्रकाश) – हम देश के विकास के लिये गुजरात के विकास की भावना के साथ लगातार काम कर रहे हैं। एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरे गुजरात और समाज को विकसित करने का काम कर रहे हैं। ना तो भूपेंद्र और ना ही नरेंद्र यह चुनाव लड़ रहे हैं , बल्कि गुजरात के प्यारे भाईयों और बहनों यह चुनाव आप स्वयं लड़ रहे हैं। इस बार मैं अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं। भूपेंद्र के रिकॉर्ड नरेंद्र से ज्यादा मजबूत होने चाहिये , मैं उसके लिये काम करना चाहता हूं। अब पूरे गुजरात और समाज को विकसित करने का अवसर आया है।

              उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एकदिवसीय गुजरात यात्रा के तहत बलसाड़ जिले के नाना पोंढा में जनसभा को संबोधित करते हुये कही। यहां उन्होंने लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील करते हुये कहा गुजरात में चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद चुनाव प्रचार का यह मेरा पहला कार्यक्रम है। मेरी एबीसीडी ही ए फॉर आदिवासी से शुरू होती है और मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा पहला कार्यक्रम आदिवासियों भाई-बहनों के बीच ही रखा गया है। इसके लिये मैं बीजेपी नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं कि बीजेपी इस चुनाव की शुरूआत आदिवासी भाईयों के आशीर्वाद से शुरू कर रही है। पहले टंकी बनती थी तो एक महीने तक ढोल बजाया जाता था और हैंडपंप लग जाने पर गांव पेड़स बांटा जाता था।  आज बड़ी परियोजनाओं के कारण हम अपने आदिवासी समाज के गांवों में दो सौ मंजिल तक पानी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा दो दशक पहले की बात करें तो गुजरात कितना पिछड़ा था। राज्य में कई जगह ना पानी था , ना बिजली थी। इसके बाद गुजरात मे भयानक भूकंप भी आ गया। तब लोगों ने कहा था- गुजरात ने अब मौत की चादर ओढ़ ली है। लेकिन गुजरातियों ने हिम्मत नहीं हारी और एक होकर अपनी मेहनत के दम पर विकास के मामले में गुजरात को दुनियां के नक्शे में टॉप पर ला दिया है। गुजरात के विकास में आदिवासी भाई-बहनों ने दिन-रात एक कर दिये। गांवों के विकास के लिये सबसे ज्यादा काम आदिवासी भाई-बहनों ने ही किया है। इससे आज पूरे गुजरात का आदिवासी समाज विकास के रास्ते पर है। यहां की बेटियां जो पहले स्कूल तक नहीं जाती थीं , आज वे डॉक्टर और इंजीनियर बन चुकी हैं। पिछली सरकारों पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाने में हम डॉक्टरों की तलाश करते थे , आज आदिवासी इलाकों में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हैं। पीएम ने आगे कहा कि कच्छ, बनासकांठा और पूरे उत्तर गुजरात के पानी की कितनी कमी थी। फसलों के लिए सिंचाई की बात तो दूर, पीने के लिए पानी तक नहीं मिलता था। लेकिन आज इन इलाकों में नर्मदा का पानी पहुंच चुका है। आज गुजरात के किसान गुजरात में सेव तक उगा रहे हैं। पीएम ने कहा कि एक जमाने में हम डॉक्टरों की तलाश करते थे , आज आदिवासी इलाकों में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हैं। गुजरात को बनाने के लिये हर गुजराती ने मेहनत की है , खून-पसीना बहाया है। हर गुजराती आत्मविश्वास से भरा होता है , इसलिये हर कोई गुजराती बोलता है , भीतर की आवाज बोलती है , हर गुजराती के दिल से एक आवाज निकलती है कि मैंने यह गुजरात बनाया है। उन्होंने गुजराती में नया नारा दिया ‘आ गुजरात में बनाव्यु छे यानि यह गुजरात मैंने बनाया है। इतना ही नहीं मोदी ने अपने भाषण में लोगों से कई बार यह नारा लगवाया।साथ ही उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाली और गुजरात को बदनाम करने वाली ताकतों को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य से बाहर फेंक दिया जायेगा। प्रधानमंत्री ने कहा दिल्ली में बैठे-बैठे मुझे रिपोर्ट मिल रही है कि बीजेपी इस बार गुजरात में रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। मैं यहां अपना ही पुराना रिकॉर्ड यानि बीजेपी की जीत का अंतर तोड़ने आया हूं। मैंने गुजरात बीजेपी को कहा है कि मैं जितना संभव है , आपको चुनाव प्रचार के लिये उतना समय देने को तैयार हूं। प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि जो विभाजनकारी ताकतें घृणा फैलाने में लगी रही हैं, जिन्होंने गुजरात को बदनाम करने और उसका अपमान करने की कोशिशें की हैं, उन्हें गुजरात से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस चुनाव में भी उनका यही भविष्य होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने एकदिवसीय गुजरात यात्रा पर कपराडा और वलसाड़ जिले के नाना पोंढा में रैली की। इसके बाद शाम को भावनगर में 552 जोड़ों की एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुये। यहां उन लड़कियों की शादी करवाई जा रही है , जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है। इसी के चलते इस विवाह कार्यक्रम को ‘पापा की परी’ नाम दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गुजरात में दो चरणों में एक और पांच नवंबर को विधानसभा के लिये मतदान होना है। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। दरअसल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिये वर्ष 2017 में हुये चुनाव में बीजेपी के हिस्से में 99 और कांग्रेस के हिस्से में 77 सीटें आयी थीं। राज्य में इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version