फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता रूपसिंग साहु ने पीएससी घोटाले पर सवाल करते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीएससी जिसमें में सफल होना देश और समाज में गौरव का विषय होता है। एक ही प्रतिष्ठित परीक्षा में पद और पावर का दुरुपयोग और करीबी रिश्तेदारों को उपकृत करना छत्तीसगढ़ के लाखों मेहनत कस प्रतिभावान छात्र छात्राओं को चिढ़ाने जैसा और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। श्री साहू ने कहा कि उनके दृष्टिकोण से लगता है पीएससी अब एक पवित्र संवैधनिकी संस्था नहीं रहे गई। बल्कि इसे भी भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया गया। जहां वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों प्रतिभागियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा नेता रूप सिंह साहू ने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए कहा न्यायिक जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा। वर्षों से इस परीक्षा की इमानदारी कठिन परिश्रम और लगन से तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के साथ न्याय होगा।
There is no ads to display, Please add some
