पी एम के परीक्षा पे चर्चा से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा (आठवा संस्करण) कार्यक्रम का प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि छात्र तनावमुक्त होकर परीक्षाएं दे। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को दूर करते हुए कहा कि असफलता सफलता की प्रथम सीढ़ी है. जीवन सिर्फ परीक्षा नहीं है आपको तय करना होगा कि आपको जीवन में सफल होना है या किताबों में सफल होना है आप भी अपनी विफलताओं को अपना शिक्षक बनाइए. टाइम टेबल की अहमियत पर उन्होंने कहा कि सभी के पास 24 घंटे होते हैं कोई इधर-उधर की बातों में समय गंवा देता है तो कोई अपने लक्ष्य पर फोकस करके उसके लिए मेहनत करता है. सभी विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए.नींद के साथ पर्याप्त पोषण भी जरूरी है क्योंकि जीवन में कोई भी प्रगति करनी है इसके लिए पोषण बेहद जरूरी है उन्होंने आगे कहा कि कुछ पेरेंट्स को बच्चों पर अपनी इच्छाएं नहीं लादनी चाहिए. हर बच्चा अलग-अलग फील्ड में अच्छा होता है जैसे सचिन तेंदुलकर खेल में अच्छे हैं लेकिन पढ़ाई में नहीं. परीक्षा ही सब कुछ है जिंदगी में इस प्रकार से नहीं जीना चाहिए. सभी विद्यार्थियों को सूर्य स्नान की आदत डालनी चाहिए सुबह-सुबह धूप में जाकर बैठने की कोशिश करें ताकि शरीर के ज्यादा से ज्यादा हिस्से को धूप लगे इसके अलावा उन्होंने पोषण का महत्व समझाते हुए कहा कि गेहूं, बाजरा, चावल(मिलेट्स) सब कुछ खाए.एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार के साथ साथ योग, व्यायाम व खेल भी जरुरी है.छात्रों को पहले खुद को समझने की जरूरत है। खुद को जानना जरूरी है.छात्र यह भी देखें कि परीक्षा में कभी घबराना नहीं चाहिए, जिन सवालों के जवाब आपको आते है, उन्हें पहले हल करें और शेष सवालों के लिए फिर आपके पास पर्याप्त समय बच जाता है जिससे आप आराम से सवालों को समझकर हल कर सकते हैं. लिखने में ज्यादा बल दे.जीवन में प्रतिस्पर्धा जरुरी है,इसके बिना जीवन प्रभावहीन होगा.सभी को चुनौतियों का सामना करना चाहिए. अपने मन में कभी निराशा मत आने दे और आत्मविश्वास, लक्ष्य एवं दृढ़ विश्वास के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य करें तो निश्चित सफलता मिलेगी.कार्यक्रम के संपन्न होने पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा कि आगामी एक एवं तीन मार्च से दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा होने वाली है अतः आप सभी सकारात्मक सोंच रखते हुए आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं और अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर घर,परिवार एवं शाला का नाम रोशन करें। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य पूरन लाल साहू,व्याख्याता दिनेश कुमार साहू,नरेन्द्र कुमार वर्मा,गीतांजलि नेताम,संतोषी गिलहरे, शिक्षक टिकेंद्र यदु, मोहन लाल साहू,क्लर्क दुष्यंत साहू, तोमन साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version