छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा के पीटीआई राजू साहू ने अपने पुत्री के प्रथम जन्मदिन पर विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्र छात्राओं के लिए न्योता भोज का आयोजन किया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ ककर भाग लिया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों के लिए एक आदेश जारी कर विद्यार्थियों को पौष्टिक पोषण आहार प्रदाय करने हेतु ग्राम के गणमान्य नागरिक अधिकारी कर्मचारी कोई भी न्योता भोज करा सकते है इसके तहत कोई भी व्यक्ति, संगठन या फिर समाज के लोग सरकारी स्कूलों में भोज दे सकेंगे न्योता भोज का उद्देश्य भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि, समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करना है तीज त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व, मागलिक आयोजन, जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, नामकरण, विवाह आदि के अवसर पर स्कूलों में विद्यार्थियों को न्योता भोज दे सकते हैं बच्चों को खिलाने वाला न्योता भोजन उस क्षेत्र के खान-पान की आदत (फुड हैबिट) अनुसार होगा. फल, दूध, मिठाई, बिस्किट्स, हलवा, चिक्की, अंकुरित पदार्थ दे सकते हैं. न्योता भोजन के लिए कैश या चैक नहीं लिया जाएगा. न्योता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है सर्वप्रथम राजू साहू सपत्नीक अपनी पुत्री सुचि की आरती उतार कर आशीर्वाद दिए पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आशीर्वाद एवं उपहार दिए कक्षा बारहवीं के कला एवं विज्ञान समूह के विद्यार्थियों ने भी सुचि को उपहार दिये पूर्व माध्यमिक विधालय पेण्ड्रा एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सिवनी के शिक्षकों को भी न्योता भोज में आमंत्रित किया गया था उन्होंने भी सुचि को आशीर्वाद प्रदान किये। पश्चात केक काटने की औपचारिकता पूरी की गई पश्चात सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने साथ बैठकर भोजन’ का आनंद लिया। न्योता भोज में शिक्षकगण सी के साहू, संतोष साहू, मुकेश कुमार ध्रुव, हीरालाल साहू, मधु वर्मा, हेमंत साहू, सत्यव्रत साहू, आगरदास अजगले, हरीश साहू, सिवनी स्टाफ दिलीप कुमार साहू, देवेन्द्र सिन्हा, पंकज कुमार साहू, कमलेश साहू, अरशद आलम, ओंकार नायक, नरेन्द्र नागेश, रणजीत यादव, एकता पाल, दिव्या, रुपचंद नेताम, बृजलाल नेताम, ललिता बाई,रेखराम आदि।
पुत्री के प्रथम जन्मदिन पर न्योता भोज कराए पेण्ड्रा पीटीआई राजू साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
