अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज अपराध समीक्षा बैठक लिया गया। जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडावार लंबित अपराध , चालान , शिकायतों आदि मामलों के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी ठंड का मौसम आ रहा है जिसमें नकबजनी एवं चोरी करने वाले अपराधिक तत्व हमेशा अपराध करने की ताक में लगे रहते हैं , इसलिये गस्त का दायरा बढ़ायें। समस्त थाना एवं चौकी में नियमित रूप से गस्त एवं चेकिंग पॉइंट लगने चाहिये। उन्होंने कहा कि जिले में कानून /शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गुंडा बदमाशों , निगरानी बदमाशों की चेकिंग के साथ-साथ उन पर प्रत्येक छह माह में बाउंड ओवर की भी कार्यवाही करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते समय उनका फिंगरप्रिंट अनिवार्य रूप से लीजिये , विशेष कर संपत्ति संबंधी अपराधों में फिंगरप्रिंट लेना अनिवार्य करें। इसके अलावा मारपीट के प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ बाउंड ओवर की भी कार्यवाही अवश्य करें। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी थाना चौकी में अधिनस्थ स्टाफ को नई दिशा प्रदान करते हैं। थाने में पदस्थ विवेचकों की लगातार बैठक लें , अपराध निकाल , थाने के दैनिक दिनचर्या के संबंध में उनसे लगातार चर्चा करें। उनकी खूबियों एवं कमियों को जाने एवं उन सभी के लिये कार्य का अलग-अलग निर्धारण करें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन माह से अधिक अवधि के समस्त अपराध , शिकायत एवं मर्ग प्रकरण का इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से निकाल करने हेतु हिदायत दिया गया। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रकार के अपराध करने वाले आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारायें लगावें , अभी थाना लवन एवं कसडोल में इन धाराओं के तहत गैंग हिस्ट्रीसीट की कार्यवाही की गई है। अपराधों की रोकथाम में उक्त अपराध के तहत कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही इस गांजा तस्करी के पूरे चैनल में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का सार्थक प्रयास करें। साथ ही उन्होंने गांजा तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनके चल – अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा हासिल कर समुचित कार्यवाही करने हेतु जोर दिया गया। बैठक के दौरान अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिये कहा गया। इसी बीच उन्होंने क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ियों पर कार्यवाही करने पर जोर देते हुये कहा कि जिले में कई बड़े कबाड़ी हैं , जिनकी नियमित चेकिंग कर क्षेत्र अंतर्गत स्थित कबाड़ियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। समीक्षा बैठक में मुख्य रुप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा , एसडीओपी बलौदाबाजार भाटापारा , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं यातायात सहित समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारीगण , पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version