गरियाबंद (गंगा प्रकाश) – गरियाबंद पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर दिसंबर 2021 में गरियाबंद जिले का पदभार ग्रहण किए। आपका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा आपके कुशल मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग, जनदर्शन अन्य विभिन्न कार्यक्रम से अवश्य ही आमजन को लाभ मिला है साथ ही अपराध के दृष्टिकोण से विभिन्न गंभीर अपराधों में भी कमी लाई गई है।
गरियाबंद पुलिस द्वारा पुलिस कप्तान जे.आर. ठाकुर को जिला गरियाबंद से स्थानांतरण होने पर उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।
इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक उमेश राय एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
