बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन स्थित पुलिस चौकी लवन नवीन पुलिस चौकी भवन लोकार्पण समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं पुलिस विभाग के उपस्थिति  में कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने वाहवाही लूटने के लिए नवीन भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 10लाख रुपए दिए जाने की घोषणा किये थे, जो कई महीनों गुजरने को है लेकिन विधायक का घोषणा अभी तक अधूरा है।जनता का विश्वास विधायक सुश्री शकुंतला साहू से उठता हुआ दिखाई दे रहा है।गौरतलब हो कि पूर्व में पुलिस चौकी लवन जर्जर हालत वाले भवन में संचालित हो रहा था जिसकी गम्भीरता को देखते हुए बलौदाबाजार जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक ने सक्रियता एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस भवन के निर्माण के दिशा में उचित निर्णय लेते हुए आम जनता की समस्या को दुरुस्त एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को समस्या से निजात दिलाते हुए बैरक के रूप में नवीन पुलिस भवन निर्माण कराकर सार्थक पहल का परिचय दिये।जिसमें  उद्घाटन में अतिथि के रूप में कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू  को आमंत्रित किए ,कार्यक्रम में उपस्थित होकर विधायक ने उपस्थित भीड़ के समक्ष  विधायक निधि से 10 लाख अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए घोषणा कर वाहवाही बटोरे थे  लेकिन घोषणा के कई महीनों बीत जाने के बाद से अभी तक पुलिस विभाग को अतिरिक्त कक्ष निर्माण के 10लाख की राशि प्राप्त नहीं हुआ है नहीं अतिरिक्त कक्ष का निर्माण हो पाया है।नवीन पुलिस चौकी भवन में एक हाल एवं एक प्रभारी कक्ष है।जंहा लगभग 78 -79 ग्राम पंचायतों से  आवेदक एवं अनावेदक रोजाना अपनी फरियाद लेकर चौकी पहुंचते हैं जिनके लिए बैठने तक की जगह का अभाव निर्मित होता है इसके अलावा  पुलिस चौकी लवन में पदस्थ आरक्षक ,प्रधान आरक्षक ,ए एस आई सहित तमाम कर्मचारियों  के लिए व्यवस्थित बैठने तक की जगह नहीं है।ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को कैसे बैठाया जाए यह पुलिस विभाग के लिए गंभीर विषय एवं  बड़ा चुनौती रोजाना निर्मित हो  रहा है।विधायक द्वारा अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण का सपना दिखाया तो गया है लेकिन तो उसे अमल में लाकर पूरा करने की दिशा में सक्रियता एवं सार्थक पहल अभी तक नहीं किये नहीं तो महिनों बीत जाने के बाद भी अधूरा नहीं रहता , लोग तो यही समझेंगे नेताओं की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है।इस विषय पर पुलिस चौकी प्रभारी लवन उमेश वर्मा ने विधायक से चर्चा कर सार्थक पहल के लिए अपील करने की बात कहा है ।वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त को विधायक का निज सहायक राजकुमार साहू ने बताया कि राशि स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिये हैं बहुत जल्दी मंजूरी मिलेगा।प्रेस क्लब यूनियन लवन अध्यक्ष योगेश सिंघम  ने बताया कि पुलिस विभाग समाज का सच्चा सिपाही होता है उनकी समस्याओं एवं जनता की समस्या को निराकरण करना भी जनप्रतिनिधियों का नैतिक जिम्मेदारी है।विधायक को किये गए घोषणा को अविलंब पूरा कर सार्थक पहल का परिचय देना चाहिए।सुशील बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत जोगी युवा मोर्चा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा कसडोल विधानसभा क्षेत्र में जो घोषणाएं एवं कार्य स्वीकृत किया हुआ था उसी को कांग्रेस सरकार व  क्षेत्रीय विधायक के द्वारा अमलीजामा पहनाया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक का घोषणा किया हुआ कार्य अभी तक कई जगहों में प्रशासन के द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं किया गया वही कई घोषणा अभी तक अधूरी रह गई जिसमें हमारे लवन नगर के पुलिस चौकी का कार्य है। बीते 4 वर्षों में कांग्रेश एवं क्षेत्रीय विधायक के द्वारा अभी तक कोई बड़ा विकास कार्य देखने को नहीं मिला है। सनम जांगड़े भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा केवल घोषणाएं ही किये जा रहे हैं विकास कार्य कंही नहीं हो रहा चाहे प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हो चाहे बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायक चन्द्रदेव राय हो चाहे कसडोल विधानसभा की विधायक सुश्री शकुंतला साहू सभी के द्वारा केवल घोषणाएं ही किये हैं जनता के उम्मीदों पर अभी तक खरा नहीं उतरे हैं,6महीने कांग्रेस की कार्यकाल बचा है घोषणा पूरा होगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। हितेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपनी 36 घोषणाएं में 22से अधिक घोषणाएं को पूरा कर चुका है जो घोषणाएं नहीं किये थे उनको भी अमल में ला रहे हैं इसके अलावा बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता भी कांग्रेस सरकार से मिलना चालू होगा, गोबर खरीदी योजना गौ मूत्र खरीदी योजनाओं सहित अनेक योजनाएं धरातल पर अमल हो रहा है।जहां तक पुलिस चौकी लवन के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए विधायक द्वारा घोषणा की बात हो वह भी बहुत जल्दी पूरा होगा।आगे श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि विपक्ष के पास बहाने बनाने एवं आरोप लगाने के  आलावा और कोई मुद्दा नहीं बचा है।विनोद पटेल प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी छत्तीसगढ़ ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार एवं उसके विधायक केवल घोषणाएं ऊपर घोषणाएं कर रही है उसमें से एक पुलिस चौकी लवन के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणाएं भी शामिल है जो उनके विधायक सुश्री शकुंतला साहू द्वारा कई महीनों पहले किये थे जो आज तक पूरा नहीं हुआ है।जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका देगा ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version