अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)– गत दिवस पामगढ़ पुलिस पर प्राणघातक हमला करने के बाद भागने की तैयारी कर रहे छह आरोपियों को पुलिस की विशेष टीम ने चेक पाइंट लगाकर चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में विशेष गठित पुलिस टीम ने इस प्रकरण में फरार चार आरोपियों को आज केशला के पास घेराबंदी कर फिर धर दबोचने में सफलता हासिल की है। 

                 इस संबंध में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गत 03 नवंबर को अवैध शराब बिक्री एवं वारंट तामिली के विशेष अभियान के तहत निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय जांजगीर चांपा के नेतृत्व में थाना प्रभारी पामगढ़ ओ०पी० कुर्रे तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी ग्राम सेमरिया / बोरसी /भैसो की ओर सुबह करीबन आठ बजे रवाना हुये थे। ग्राम सेमरिया के पास पुलिस टीम पहुंची थी कि मुखबीर से ग्राम सेमरिया के सबरिया डेरा में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी सूचना के आधार पर ममता गोड़ सबरिया के घर दबिस दिया गया। जहां उसके  कब्जे से एक जरीकेन में भरा अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 12 लीटर जप्त कर 34 – 2 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपिया ममता गोड़ एवं जप्त अवैध महुआ शराब को शास. बुलेरो वाहन में लेकर थाना पामगढ की ओर निकले थे। घटना स्थल से थाना प्रभारी पामगढ उप निरीक्षक ओ० पी० कुर्रे तथा शेष बल सबरिया डेरा सेमरिया से पामगढ की ओर निकल रहे थे कि नहर के पहले सबरिया डेरा के पास करीब नौ बजे लगभग तेरह – चौदह लोग सभी एक राय होकर अपने अपने हाथों में लाठी-डण्डा / रॉड लेकर डण्डा लाठी एवं रॉड से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओ० पी० कुर्रे / सउनि शिव चन्द्रा एवं उपस्थित पुलिस के अन्य स्टाफ के साथ गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये अचानक हमला कर जान से मारने की नियत से गंभीर चोंट पहुंचाये। उप निरीक्षक ओ० पी० कुर्रे / सउनि शिव चन्द्रा तथा अन्य पुलिस स्टाफ का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ में प्राथमिक ईलाज कराने के बाद उप निरीक्षक ओ०पी० कुर्रे / सउनि शिव चन्द्रा को रिफर करने पर अपोलो अस्पताल बिलासपुर ईलाज हेतु ले जाया गया , जहां वे वर्तमान में ईलाजरत है। घटना की रिपेार्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पामगढ में अपराध क्र. 431/22 धारा 147, 148 , 149 , 341 , 332 , 353 , 186 ,307 ,427 भादवि एवं 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनिय का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

मामले की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी / गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम  का गठन किया गया। जिसमें उपपुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय निकोलस खलखो एवं उपपुलिस अधीक्षक महोदय लीलाशंकर कश्यप भी सम्मिलित थे। विशेष टीम द्वारा घटना में सम्मिलित आरोपीगण मंगली बाई / चंपा बाई / अनिता उर्फ भुरी बाई / शांति बाई / राजाराम उर्फ डोकरा उर्फ बुढवा सभी निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ़ एवं रामलाल सबरिया उम्र 29 वर्ष निवासी घटमडवा थाना गिधौरी को गत दिवस गिरफ्तार किया जा चुका था। वहीं इस प्रकरण में सम्मिलित आरोपी चंदन गोंड़ , जितेन्द्र गोंड़ , सूरज गोंड़ एवं सुंदर सबरिया फरार थे , जिनकी पतासाजी की जा रही थी। आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर फरार आरोपी चन्दन गोड़ उम्र 27 वर्ष , जितेंद्र गोड़ उम्र 22 वर्ष , सूरज गोड़ उम्र 28 वर्ष एवं सुंदर सबरिया उम्र 45 वर्ष सभी निवासी सेमरिया को केशला डेम किनारे सड़क के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक विवेक पांडेय , लखेश केंवट , उपनिरीक्षक सन्तोष शर्मा , सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह , रामप्रसाद बघेल , प्रधान आरक्षक राजेश कोशले , बलवीर सिंह , आरक्षक राजा रात्रे , वीरेंद्र टण्डन , अनुज खरे , अर्जुन यादव एवं महेंद्र राज का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version