अरविन्द तिवारी 

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। दीक्षांत परेड़ समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 168 नौजवानों द्वारा परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस मैनपाट राज कुमार मिंज द्वारा मुख्य आतिथ्य पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग का आभार व्यक्त करते हुये दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत के पश्चात नौजवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाया गया। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग ने अपने उद्बबोधन में नौजवानों  का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आज का दिन हमारे नौजवानों के लिये बहुत ही हर्ष का दिन है , जिन्होंने दीक्षांत परेड में इतने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस विभाग के प्रथम स्तंभ के रूप में पूर्ण रूप से ट्रेंड होकर आज इस मुकाम को हासिल किया है। इसके लिये आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं साथ ही पीटीएस मैनपाट के पुलिस अधीक्षक एवं प्रशिक्षण देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देना चाहता हूं जिनके प्रयास एवं परिश्रम से नौजवानों का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आप सब ने मेहनत एवं लगन से अनुशासित रहकर निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने नौजवानों को संबोधित करते हुये कहा कि पुलिस नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य रूप से तीन आयाम हैं पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना , दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने वाले सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। आईजी गर्ग ने आगे कहा कि आरक्षक पुलिस विभाग का प्रथम स्तर है जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़कर अपने कार्यों का निर्वहन करता है पुलिस और जनता के बीच की मुख्य कड़ी आरक्षक होता है। आप सबकी जिम्मेदारियां बढ़ जायेंगी जब यहां से अपने मूल इकाइयों में जायेंगे तो थाना क्षेत्र में तरह-तरह के लोगों का सामना करना होगा। जिसमें प्रताड़ित व्यक्ति व प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति की पहचान  आप सभी को अपने स्वविवेक से करना आपकी जिम्मेदारी होगी ,दोषी को सजा दिलाना व निर्दोष व्यक्ति को इंसाफ दिलाना आपके कर्तव्य निष्ठा एवं इस पुलिस विभाग परित्राणाय साधुनाम जो पुलिस का आदर्श वाक्य है इसे चरितार्थ करना आप सबका मूल कर्तव्य है। प्रशिक्षण के दौरान सिखलाये गये गुण आपको पूरे सर्विस काल तक अमल करना होगा जो व्यक्ति सजग एवं रुचि लेकर किसी भी कम को सीखना है वह किसी भी क्षेत्र में कोई भी चुनौती आने पर उसे आसानी से हल करने में सफलता हासिल करता है। मुझे उम्मीद है कि आप सब इस दायित्व का निर्वहन अच्छी तरह से करने में सफल होंगे।आईजी गर्ग ने कहा कि दीक्षांत समारोह आपके जीवन के एक महत्वपूर्ण चरण के पूरे होने का प्रतीक है। आप सभी ने अपने प्रशिक्षण के दौरान जो विवेक और अंतः दृष्टि से ज्ञान अर्जित किया है तथा अपने कड़ी मेहनत दृढ़ इच्छा एवं प्रतिबद्धता के साथ इस मुकाम को हासिल करने में सफलता हासिल किया है , इस क्षण को आप सब अनुभव कर गौरवान्वित कर रहे होंगे।आज का दिन आप सबके लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होगा साथ ही आपके माता-पिता भी गौरवान्वित हो रहे होंगे जिन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना कर अपनी खुशियों का त्याग कर सर्वोच्च शिक्षा दिलाया। जो आप सब इस मुकाम को हासिल करने में सफल हुये। सर्वप्रथम मैं आप सभी के माता-पिता को धन्यवाद देता हूं , साथ ही मैं इस पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशिक्षकों की सराहना करता हूं जिन्होंने इंडोर एवं आउटडोर की कक्षा में अपना सर्वस्व अनुभव का ज्ञान देते हुये आप सभी को बुनियादी प्रशिक्षण के मूल तत्व को समझाने एवं जवानों को बेहतर समाज के निर्माण करने के लिये सशक्त बनाया। मुख्य अतिथि के उद्बोधन पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौजवानों को उत्साहवर्धन हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा सहित जिले के अधिकारी , क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नौजवानों के अभिभावक व पीटीएस के समस्त अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version