अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- पुलिस महानिरीक्षक महोदय बिलासपुर रतन लाल डांगी द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराधियों के धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु आरपीएफ , शासकीय रेलवे पुलिस एवं जिला पुलिस बल के अधिकारियों की त्रैमासिक समन्वय बैठक ली गई। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेलवे सुरक्षा आयुक्त , पुलिस अधीक्षक(रेल) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर , रायगढ़ , कोरबा , जांजगीर-चाम्पा , सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। रेलवे स्टेशन में यातायात का सुगम बनाने हेतु प्रीपेड बुथ के संचालन को लेकर सुझाया गया कि प्रीपेड बुथ में आटो जनरेटेड नंबरिंग सिस्टम लगाया जाये , जिससे नंबर के अनुसार आटो रिक्शा को यात्रियों को सुलभ हो सके और अनावश्यक आटो रिक्शा के कारण यातायात बाधित ना हो सके। रेंज के जिलो अंतर्गत आने वाले सभी छोटे स्टेशनों में भी ब्ब्ज्ट कैमरा लगवाये जाने पर बल दिया गया। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को पर्याप्त संख्या में एफआरएस सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने कहा गया। स्टेशनों के वाहन पार्किंग स्थलों पर लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझा किया जाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। आरपीएफ , रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गये , साथ ही समय-समय पर जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुये मॉक-ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस त्रैमासिक समन्वय बैठक में उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर , पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ अभिषेक मीना , पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चाम्पा विजय अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही उदय किरण , पुलिस अधीक्षक सक्ती एम०आर० आहिरे , पुलिस अधीक्षक(रेल) धर्मेंद्र सिंह छवई तथा मण्डल सुरक्षा आयुक्त (रेलवे सुरक्षा बल) बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर सहित रेंज कार्यालय बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version