अरविन्द तिवारी 

रायपुर (गंगा प्रकाश)- प्रदेश सरकार के संरक्षण में दुर्ग जिले में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। वहां पर लगातार हो रही बड़ी अपराधिक घटनाओं के पीछे वजह शराब ही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में पूर्ण शराब बंदी का वादा था। हमारी मांग है कि आज गांधी जयंती के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वादे पर अमल करते हुये पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करे।

            उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज अपने दफ्तर में आयोजित प्रेसवार्ता में की। उन्होंने कहा कि आज मैं दुर्ग जिले के उस कपसदा गांव के भ्रमण पर रहा जहां 28 सितंबर को सामूहिक हत्या हुई थी। भोलानाथ समेत चार लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई , जो कि एक ही परिवार के थे। भ्रमण के दौरान मेरी पार्टी के कार्यकर्ता, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण साथ थे। जिस व्यक्ति की हत्या हुई उसके माता पिता से मैंने बातचीत की। बातचीत में यही मालूम हुआ कि 28 सितंंबर के रात आठ बजे केे आसपास की यह घटना है। मृतक का परिवार ओड़िशा से यहां आया था। 30-40 वर्षों से ये लोग यहां रह रहे थे। ये ठेके पर बाड़ियों में काम करते थे। पुलिस ने घटना स्थल के पास से 07 लाख 92 हजार नगद एवंं 04 लाख का  गहना जब्त किया है। ये ठेके पर कमाकर नगद व सोना जमा किये थे। पुलिस का कहना है आरोपी मृतक का भाई किस्मत यादव एवंं दो अन्य आकाश एवं टीकम हैं। हमने किस्मत यादव की पत्नी व बच्चों से बात की। इन सभी का कहना रहा कि घटना वाले समय में किस्मत घर पर था। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरे दुर्ग जिले में सरकार के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। नशे की प्रवृत्ति के कारण बड़ी-बड़ी अपराधिक घटनाएयें घटित हो रही हैं। दुर्ग जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवंं गृहमंंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला है वहीं जहां यह घटना घटी वह मंत्री गुरु रुद्र कुमार के विधानसभा क्षेत्र में आता है। अभी तक सरकार का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मृतकों के घर में सांत्वना देने नहीं पहुंचा। हमारी मांग है कि हर मृतक के पीछे एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये। चंदेल ने कहा कि भ्रमण के दौरान लोगों ने मुझे यह भी बताया कि साल भर पहले पाटन विधानसभा क्षेत्र के बठेना में पांच लोगों की जो हत्या हुई थी उसके भी आरोपी पकड़ में नहीं आये हैं और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बताने का प्रयत्न कर रही है , उनके पास कोई तथ्यात्मक जवाब भी नहीं है। इसी तरह की घटना दुर्ग जिले के ग्राम खुरमुड़ा में भी हो चुकी है। इसके अलावा चंदेल ने कुम्हारी में हुये सामूहिक हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग राज्य सरकार से की।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version