केंद्र की जांच एजेंसियों पर कांग्रेस का विश्वास जागृत हुआ
रायपुर (गंगा प्रकाश) :- छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने राज्य के पुलिस प्रमुख द्वारा बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या के मामले की एनआईए जांच के लिए पत्र लिखे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पहले कांग्रेस एनआईए की जांच पर प्रश्नचिन्ह लगाती थी यदि कांग्रेस को झीरम घाटी में शहीद हुए अपने नेताओं के प्रति श्रद्धा है तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी से जुड़े दस्तावेज सार्वजानिक करें भाजपा प्रवक्ता पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री से कहा कि चलिए कम से कम आपको केंद्र की एजेंसियों पर विश्वास जागृत तो हुआ यही कांग्रेस एनआईए पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रही थी झीरम घाटी हत्याकांड पर भूपेश बघेल कहते थे कि झीरम हत्या कांड के दस्तावेज मेरे पास हैं मैं कांग्रेस पार्टी के आग्रह करता हूं छत्तीसगढ़ अधिवेशन में आ रहे कांग्रेस नेताओं से आग्रह करता हूं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि झीरम के दस्तावेज सार्वजनिक करें वरना कांग्रेस लाशों के ऊपर राजनीति करना बंद करे आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं तो एनआईए की जांच की बात कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
