मैनपुर (गंगा प्रकाश)। तहसील मुख्यालय से दूरी 05किलोमीटर पर स्थित ग्राम पंचायत जिड़ार में पूर्व माध्यमिक शाला संचालित लंबे समय से 50 वर्ष तक हो गया है । यहां से पढ़े लिखे लोगों की बच्चे की बच्चे बच्चियां की भी शादी हो चुकी है लेकिन आज पर्यंत तक अहाता निर्माण नहीं किया जा चुका है यह बड़ी दुर्भाग्य है कि इस रोड से ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी घाट राजीव गोद ग्राम मंत्री विधायक जिलाधीश एवं जनप्रतिनिधि हमेशा से ही गुजरते हैं। लेकिन पूर्व माध्यमिक शाला जिड़ार की अहाता निर्माण करने की सोच नहीं रखते हैं देखकर भी अनदेखी करके निकल जाते हैं कई बार सरपंच श्रीमती दुलेश्वरी नागेश के द्वारा मांग किया गया है उसके बाद भी अहाता निर्माण नहीं किया जा रहा है जबकि शिक्षा के स्तर पर देखा जाए तो 50 साल पहले से ही शिक्षा की केंद्र पूर्व माध्यमिक शाला जिड़ार था आसपास के लोग अधिकांश पढ़ने के लिए आते थे । आसपास में कहीं भी पूर्व माध्यमिक शाला नहीं होते थे तब भी ग्राम पंचायत जिड़ार में पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल थे। उसके बाद भी इस शिक्षा की मंदिर की अहाता निर्माण नहीं किया गया है जबकि इसी स्कूल से पढ़े लिखे लोग बड़े-बड़े नेता एवं अधिकारी भी बन चुके हैं उसके बाद भी स्कूल पर अहाता निर्माण के लिए कोई ध्यान नहीं देते हैं वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक दुबे ने मांग की है कि जल्द ही स्कूल का निर्माण किया जाए ताकि बच्चे इस रोड में इधर-उधर लंच के समय में खेलते रहते हैं ताकि रोड में ना आ जाए यदि रोड में आ जाते हैं तो दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है इसलिए जल्द ही अहाता निर्माण की जानी चाहिए वहीं ग्रामीण दिनेश सेन नरेंद्र जगत छगन सिन्हा नरेंद्र सिन्हा उपसरपंच बीर सिंह गणेश जगत ने जिले की प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम जिलाधीश गरियाबंद प्रभात मलिक एसडीएम मैनपुर हितेश पिस्दा से मांग किए हैं कि जल्द ही अहाता निर्माण किया जाए।
There is no ads to display, Please add some
