⭕ पेंशनर समाज के सदन के लिए जमीन आवंटित करने का विधायक ने दिया आश्वासन

⭕ पुरानी पेंशन बहाल किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक नाग का जताया गया आभार

किशोर बाला 

पखांजुर (गंगा प्रकाश)।तहसील पेंशनर शाखा पखांजूर द्वारा  जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के आयोजन का शहीद गैंद सिंह भवन पखांजूर में बुधवार को संपन्न हुआ। इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग थे । जहां विधायक अनूप नाग का पेंशनर समाज के द्वारा का स्वागत सत्कार कर पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण पश्चात तहसील पेंशनर अध्यक्ष द्वारा पेंशनर सदन के लिए जमीन की कमी से अवगत कराया गया ।

जिसके पश्चात अपने उद्बोधन में विधायक नाग ने सर्वप्रथम पेंशनर सदन के लिए जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात वरिष्ठ पेंशनरों का श्रीफल व शाल से विधायक अनुप नाग द्वारा सम्मानित किया गया। विधायक अनूप नाग ने कहा की मैं आप सभी की समस्याओं के निवारण हेतु हरसंभव पहल विधानसभा के अंदर से लेकर मंत्रियों के द्वार पर आपके साथ आपके सहयोग से करूंगा ।

सम्मेलन में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 2004 के बाद लगे राज्य कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की प्रशंसा कर सरकार का आभार प्रकट किया गया ।

विधायक नाग ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि जीवन जीने की विशेष कला का जज्बा लिए जो व्यक्ति जिंदा रहता है और जो दूसरों के लिए काम आए उसका जीवन सार्थक है, उन्होंने कहा कि जिस सेवा भाव और तत्परता से पेंशनर समाज पखांजूर के पेंशनरों एवम समाज के अन्य वर्गो की सेवा के कार्य में तल्लीनता से काम कर रहा है उससे वरिष्ठ जनों की चिकित्सा, पेंशनर संबधी कार्य, उनके शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर करने का उसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

साथ ही विधायक ने आश्वासन दिया की पेंशनरों के लिए हर प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए हम तत्पर है और जीवन में जो व्यक्ति सकारात्मक दृष्टिकोण रखता है उससे स्ट्रेस दूर रहता है, यह उम्र हमें संतोषी जीवन है और जीवन जीने की कला होनी चाहिए का संदेश प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा की मैं भी वर्तमान में पेंशनर हूं और आपका विधायक भी हूं इसीलिए आप सभी के समस्याओं एवं मांगो को भली भांति समझ सकता हूं ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version