गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज जिला शाखा गरियाबंद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष तथा अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज संपन्न होगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू होंगे। समारोह की अध्यक्षता चेतन भारती प्रणिता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि राजेश साहू जिला अध्यक्ष भाजपा एवं अनिल चंद्राकर जिला महामंत्री गरियाबंद होंगे।
पेंशनर समाज के तहसील अध्यक्ष केके निर्मालकर ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद जिला शाखा गरियाबंद के नवगठित पदाधिकारी एवं पेंशनर्स साथियों के लिए छत्तीसगढ़ की एकमात्र पत्रिका छत्तीसगढ़ पेंशनर चिंतक का व्यापक प्रसार कर सदस्य बनाने तथा कर्तव्य निष्ठा पूर्वक पेंशनरों के हित में समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किये जायेगे।
There is no ads to display, Please add some
