छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं को कक्षा 9 वीं से 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गई सर्वप्रथम कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को पुष्प वर्षा करते हुए मंच पर लाया गया पश्चात सभी गुरुजनों को भी पुष्प वर्षा करते मंचासीन कराए। विद्यालयीन परंपरानुसार सभी गुरुजनों एवं छात्र प्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा आरती दीप प्रज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया सरस्वती वंदना हिमानी ने प्रस्तुत किया पश्चात् शिक्षक शिक्षिकाओं का स्वागत किया गया।कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान पुष्प गुच्छ श्रीफल पेन भेंटकर किया गया। स्वागत गीत प्रस्तुत किया पश्चात् सीनियरों के सम्मान में भाव नृत्य कक्षा 11वीं के छात्राओं द्वारा प्रस्तुति हुई। सभी सीनियर छात्र छात्राओं के लिए माई बलून सेफ, कुर्सी दौड़, वाक रैंप और बाल कैच इन मग मनोरंजक खेल आयोजित किया गया। आशीर्वाद उद्बोधन में प्र प्राचार्य सी के साहू ने कहा कि पढाई के साथ साथ हमारी संस्कृति परंपरा को संरक्षित रखना आप सबका दायित्व है बेटियां विदाई के समय संस्कार लेकर जाती है इस विद्यालय के मिले संस्कार का जीवन भर पालन करेगे सुश्री निर्मला लालवानी ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन का महत्व है स्कूल, परिवार, माता पिता गुरुजनों के मान सम्मान को बढ़ाना आपके हाथ में है हमेशा मर्यादा में रहे हीरालाल साहू ने कहा कि सफलता के लिए पांच सूत्र लक्ष्य, अभ्यास, विश्वास, आत्मबल और ईमानदारी आवश्यक है विदाई समारोह में पंचायत सचिव भूपेंद्र सेन शिक्षकगण मुकेश कुमार ध्रुव, शरद कुमार साहू, लतिका साहू, मधु वर्मा, एकता पाल, राजू साहू, हेमंत साहू, सत्यव्रत साहू ने भी आशीर्वचन दिए। कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा सभी गुरुजनों को भेंट एवं विद्यालय के लिए प्रतीक दिया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र भानुप्रताप ने किया।आयोजन में रियाज अली टंकेश्वर हिमेश टलेश्वर जास्मीन मंजूलता अनुराधा संतोषी हेमलता आदि का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर नरेंद्र नागेश, बृजलाल नेताम रुपचंद नेताम, दिव्या, रेखराम, बैसाखूराम उपस्थित रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
