● आरोपियों से 35 लीटर डीजल जप्त, पुसौर पुलिस ने चोरी के अपराध में भेजा रिमांड पर…..

जितेंद्र सिंह ठाकुर

रायगढ़(गंगा प्रकाश)। पुसौर पुलिस ने आज डीजल चोरी के आरोप में पोकलेन मशीन के ड्रायवर और उसके साथी युवक को गिरफ्तार कर आरोपियों से 35 लीटर डीजल जप्त किया गया है । दोनों आरोपियों को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा है ।

            कल थाना पुसौर में नितेश ठेठवार (28 साल) निवासी लालटंकी रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके चाचा कि पोकलेन होंडाई 210 मशीन संध्या इंटरप्राइजेज कम्पनी में लगी है जो पुसौर के बड़े भण्डार अंतर्गत रायगढ़ एनर्जी कंपनी में ऐश डाइक-2 में मिट्टी कटिंग का काम कर रही है । दिनांक 23.02.2023 को पोकलेन कंपनी के बाहर खड़ी मिली, जिसका ड्रायवर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा निवासी जोंगरा थाना सक्ती अपने साथी के साथ मिलकर पोकलेन के डीजल टैंक से लगभग 30-35 लीटर डीजल को चोरी कर जरीकन में लेकर भाग गया है , चोरी की रिपोर्ट पर आरोपी पोकलेन का चालक व उसके साथी पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

           विवेचना दरमियान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी के हमराह मुखबीर लगाकर आरोपियों का पतासाजी किया गया जिसमें आरोपी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा को शीघ्र हिरासत में लेने में पुलिस टीम को सफलता मिली, पूछताछ करने पर अपने साथी पवन मालाकार के साथ मिलकर पोकलेन गाड़ी से लगभग 35 लीटर डीजल चोरी करना बताया । दोनों आरोपियों के कब्जे से 35 लीटर डीजल, ₹3300 बरामद कर जप्त किया गया है । दोनों आरोपियों को आज चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुलजिम पतासाजी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह बैरागी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- 

(1) लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा पिता रामकृपाल विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी जोंगरा थाना सक्ती जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) वर्तमान निवास ग्राम सेमरा बसंत यादव का मकान थाना पुसौर 

(2) पवन मालाकार पिता उग्रसेन मालाकार 25 साल निवासी सेमरा थाना पुसौर जिला रायगढ़


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version