गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, के लिए शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्टमेट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन ( http://postmatric.scholarship.cg.nic.in) पर ऑनलाइन किया जाना है। 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु 10 फरवरी 2023 तक किया जा सकता है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 तक, सैंक्शन आर्डर लॉक करने की तिथि 15 फरवरी 2023 तक निर्धारित किया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2023-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से किया जा रहा है। पी.एफ.एम.एस. द्वारा आधार आधारित भुगतान की जा रही है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version