छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा ब्लॉक के अन्तिम छोर फिंगेश्वर ब्लॉक के गांव बनगवां जहां कमार जनजाति के लोग निवास रत है वहीं कमार जनजाति की बेटी संगीता अपने पिता से प्रेरणा लेकर संगीत कला में अलग ही अपना नाम बना ली है। उनके आवाज से लोग भावुक हो जाते हैं, ग्रामीण अंचलों में रामायण मंडली के माध्यम से आसपास अपना मधुर आवाज सुना लेती है।
विडंबना उनका कहना है कि हम कमार जनजाति लोगों के लिए शासन-प्रशासन दावे तो बहुत बड़ी-बड़ी करती है। लेकिन हमारा हाल-चाल जानने हम तक पहुंच नहीं पाते और नहीं हमे शासन के योजना के बारे मे जानकारी मिल पाता है, हम किस स्थिति में अपना जीवन बिताते हैं हम लोगों को रहने को पक्का घर भी नसीब नहीं हो पाता हम चाह कर भी ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच पाते बेटियों के लिए शासन-प्रशासन योजनाएं तो बनाए बहुत है लेकिन सही देखा जाए तो ऐसा नहीं है उनकी छिपी कला को लोगों तक पहुंचाने गरियाबंद जिले के समाजसेवी व रेडक्रास संरक्षक सदस्य मनोज पटेल,रोशन देवांगन,रेखराम ध्रुव पुनित ठाकुर,बेदराम नन्दे,ने मुलाकात कर सम्मान व बधाई देते हुए शासन प्रशासन तक संदेश पहुंचाने में मदद करने भरोसा दिलाया।
There is no ads to display, Please add some
