अरविन्द तिवारी 

बिलासपुर (गंगा प्रकाश)- हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण समिति अपने चौथे स्थापना दिवस के पावन अवसर पर  पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के साथ क्षेत्र विशेष  में विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले लोगों का छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण मे सतीश चंद्र वर्मा महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ , आचार्य एडीएन बाजपेई कुलपति अटल विश्वविद्यालय , गोविंदराम मिरी पूर्व सांसद , डॉ० विनोद तिवारी , श्रीमती अर्चना कश्यप मिसेस छत्तीसगढ़  रही। यह कार्यक्रम आज ऑडिटोरियम संजीवनी हॉस्पिटल बिलासपुर में संपन्न हुआ , जिसमें डॉक्टर एल० सी० मड्डरिया अध्यक्ष राष्ट्रीय एकॉइन 2023, हर्ष कुमार वर्मा वरिष्ठ  प्रधान वैज्ञानिक विभागाध्यक्ष सीएसआईआर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया । वही समाज सेवा  व छत्तीसगढ़ भाषा संस्कृति के के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले संगठन में छत्तीसगढ़ महिला क्रांति सेना एवं सक्षम क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल का छत्तीसगढ़ गौरव 2022 सम्मान से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीमती वंदना तिवारी लायंस ऊर्जा ,निलेश मासीह सर्वाधिक रक्तदाता , राहुल अग्रवाल डायरेक्टर सिटी मॉल 36 , समाज सेवा में विशिष्ट योगदान हेतु सतीश चंद्र वर्मा ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर मड्डरिया एवं डॉ० हर्ष वर्मा को छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान के लिये शुभकामनायें बधाई देते हुये कहा कि वास्तविक ये ही छत्तीसगढ़ के असली रत्न रहे हैं। प्रोफेसर एडीएन बाजपेई कुलपति अटल विश्वविद्यालय ने इस गरिमामय  आयोजन के लिये हरिहर ऑक्सिजोन समिति सहित छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान  प्राप्त सभी संगठन एवं सदस्यों को शुभकामनायें बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हरिहर ऑक्सीजोन समिति द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान समारोह के मुख्य प्रायोजक सिटी मॉल 36 एवं  माउंट लिट्रा स्कूल थे। डॉक्टर शारदा कश्यप , सुरेश कश्यप, राकेश गुप्ता ,श्रीराम यादव, सुरेश देवांगन ,जी एल कश्यप ,आर के टावरकर , अर्जुन राठौर  सीमा वर्मा , डॉ० नवनीत कौशिक , डॉ संदीप तिवारी सहित सक्षम ,क्रांति सेना एवं  हरिहर के बड़ी संख्या में सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन डॉ विनोद तिवारी  एवं मंच संचालन संयोजक भुवन वर्मा , डॉक्टर शंकर यादव ने किया। कार्यक्रम के  प्रारंभ व अंत मे छत्तीसगढ़ की लोक कला परंपरा संस्कृति पर आधारित सुमधुर गीत संगीत कार्यक्रम सुश्री लक्ष्मी करियारे , हिंलेंद्र ठाकुर , अरुणा व्यास द्वारा एक शाम गीत संगीत के नाम की शानदार प्रस्तुति हुई। उक्त जानकारी आयोजक मंडल के  सदस्य संयोजक भूवन वर्मा एवं सह संयोजक डॉ शंकर यादव ने दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version