अविनाश वाधवा
रायपुर(गंगा प्रकाश)। प्रदेश भाजपा के आवाहन पर भाजपा तिल्दा शहर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर में किया चक्का जाम बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा किए जा रहे भाजपा कार्यकर्ता एवं नेताओं की हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया गया अनिल अग्रवाल और ईश्वर यदु के नेतृत्व में तिल्दा सौरभ पेट्रोल पंप के पास मुख्य रास्ता पर शहर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम वही टंकराम वर्मा व भागबली साहू के नेतृत्व में ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम पंचायत तुलसी के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल उपस्थित रहे उन्होंने सरकार पर नक्सलियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा वही शाम को भाजयुमो तिल्दा शहर के नेतृत्व में मशाल रैली निकाला गया जिसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंमकर नारेबाजी युवाओं के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम पंजवानी जिला कोषाध्यक्ष, टंकराम वर्मा उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, ईश्वर यदु मंडल अध्यक्ष शहर, तिल्दा भागबली साहू मंडल अध्यक्ष ग्रामीण , सौरभ जैन शहर महामंत्री, विकास सुखवानी सतीश निषाद पार्षद मनोज निषाद पार्षद सुखदेव वर्मा पोषण वर्मा पार्षद नरसिंह वर्मा मनहरण वर्मा चरण जांगड़े शुभम पांडे आदित्य तिवारी टेकराम यादव केयूर भूषण शर्मा गिरीश साहू दीपक वर्मा यशवंत सेन रवि सेन प्रियांश सोनी देव अग्रवाल सैकड़ों की संख्या में भाजपा तिल्दा शहर और ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
