होली पर बिकने वाले चीनी सामान का व्यापारियों ने किया बहिष्कार :- अमर पारवानी

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश):- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली के त्यौहार से प्रदेश सहित देश भर के व्यापारियों में एक नई उमंग और उत्साह का संचार हुआ है और व्यापार के भविष्य को लेकर एक बार फिर नई आशा जगी है पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष होली के त्योहारी सीजन में प्रदेश सहित देश भर के व्यापार में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है जिसके कारण देश भर में 25 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का व्यापार होने की उम्मीद है पिछले वर्षों की तरह  चीनी सामान का न केवल व्यापारियों ने बल्कि आम लोगों ने भी पूर्ण बहिष्कार किया होली से जुड़े सामान का देश में आयात लगभग 10 हजार करोड़ का होता है जो इस बार बिल्कुल नगण्य रहा कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने कहा की इस बार होली की त्यौहारी बिक्री में चीन का बने हुए सामान का व्यापारियों एवं ग्राहकों ने बहिष्कार किया और केवल भारत में ही निर्मित हर्बल रंग एवं गुलाल,पिचकारी,ग़ुब्बारे,चंदन पूजा सामग्री,परिधान सहित अन्य सामानों की जमकर बिक्री हो रही है वहीं मिठाइयां,ड्राई फ्रूट,गिफ्ट आइटम्स, फूल एवं फल कपड़े फ़र्निशिंग फैब्रिक,किराना,एफएमसीजी प्रोडक्ट कंज्यूमर ड्युरेबल्स सहित अन्य अनेकों उत्पादों की भी ज़बरदस्त माँग बाज़ारों में दिखाई दे रही है पारवानी एवं दोशी ने बताया की इस वर्ष प्रदेश सहित देश भर में भर में बड़े पैमाने पर होली समारोहों का आयोजन हो रहा है जिसके चलते बैंक्वेट हाल फार्म हाउस होटलों  रेस्टोरेंट एवं सार्वजनिक पार्कों में होली समारोहों आयोजनों का तांता लगा हुआ है और इस सेक्टर ने दो वर्ष के बाद अच्छा व्यापार के दिन देखे हैं सभी कार्यक्रमों में शामिल लोगों को चेहरों पर एक नई ख़ुशी तथा उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है होली का पर्व नजदीक आते ही प्रदेश सहित देश के सभी थोक एवं खुदरा बाजार पूरी तरह सज गए हैं सभी बाजारों में अभी से दुकानों पर गुलाल और पिचकारी के साथ होली के अन्य सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ लगी है मिठाई की दुकानों पर ख़ास तौर से होली पर बनने वाली गुंजिया आदि के बड़े स्तर पर बिक्री हो रही है हालाँकि होली में अभी लगभग 5 दिन बाक़ी हैं लेकिन आज से ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की कारोबारी उम्मीद जता रहे हैं पारवानी एवं दोशी ने कहा की 7 तारीख़ को होली जलाई जाएगी जबकि रंगों का पर्व 8 तारीख़ को मनाया जाएगा होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं बाजार में रंग बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई है बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की प्रतिदिन बड़ती जा रही है उन्होंने बताया की होली पर रिश्तेदारों के यहां हार और मिठाई के साथ में मेवे की माला ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही इसके चलते बाजार में चहल पहल बनी रही केमिकल युक्त गुलाल रंग की बजाय हर्बल रंग अबीर और गुलाल की सर्वाधिक माँग बाज़ारों में है वहीं ग़ुब्बारे और पिचकारी की माँग पिछले सालों के मुक़ाबले कुछ ज़्यादा ही है कल शनिवार और अगले दिन रविवार को व्यापारियों को रिकॉर्ड तोड़ बिक्री होने का अनुमान है इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है बच्चे स्पाइडर मैन छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे है वहीं गुलाल के स्प्रे की माँग बेहद हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version