गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री आवास योजना गांवों में रहने वाले गरीब वर्ग के परिवारों के लिये वरदान साबित हुई है। इस योजना से ज़रूरतमंद लोगों को खुद का घर मिल रहा है। जिले के ग्राम भेण्डरी निवासी घसनीन बाई ध्रुव को पी.एम. आवास योजना से पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वे पहले मिट्टी और खपरैल वाले घर में रहती थी। इस कारण बरसात के दिनों में घर के अंदर पानी टपकने की समस्या रहती थी और ज़मीन भी गिला होने से फिसल के गिरने आदि डर रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से अच्छे और सुरक्षित जगह रहने का सहारा मिला है। इस योजना से मुझे बहुत सी समस्याओं से मुक्ति मिली है। उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि खुद का पक्का घर बन जाने से अब बहुत बड़ी चिंता से मुक्ति मिली है। आज घसनीन बाई अपने पक्के मकान में खुशी से जीवनयापन कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्राप्त पक्के घर के लिये शासन का अभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वर्ष 2016-17 में शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना- 2011 के तहत आने वाले पात्र परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराना है। योजनांतर्गत हितग्राहियों को कुल राशि 1 लाख 30 हजार रूपये 04 किश्तों में प्रदाय की जा रही है। गरियाबंद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के आवासों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त की राशि जारी की जा रही है। जिले के स्थायी प्रतीक्षा सूची में 72512 हितग्राही शामिल है। जिसमें से अब तक 43127 आवासों को स्वीकृत कर 32769 आवासों को पूर्ण कराया गया है। जिसमें जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 7329, देवभोग 7034, फिंगेश्वर 6727, गरियाबंद 4881 एवं मैनपुर 6798 आवास शामिल है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से सुरक्षित जगह रहने का सहारा मिला
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
