फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री 7 जुलाई को रायपुर दौरे से कांग्रेस में जहां हड़बड़ाहट है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बढ़ रहा है। गांव गांव में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने साधनों के ग्रामीणों को रायपुर की सभा में ले जाने के लिए जुट गए हैं। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा छत्तीसगढ़ में नया इतिहास लिखेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने एवं सुनने के लिए छत्तीसगढ़ वासियों में काफी उमंग एवं उत्साह है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा प्रधानमंत्री के सभा में ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को भाग लेने काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए गांव गांव में शौचालय बनाकर आवास बनाकर एवं निशुल्क गैस सिलेंडर देखकर काफी उत्कृष्ट छवि बनाई है। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक सिंह राजपूत ने नरेंद्र मोदी को भारतवर्ष हिंदुओं का सबसे बड़ा हितेषी बताते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर वाराणसी जैसे हिंदुओं के आस्था के देवालयों के लिए जो काम किया है वह श्री मोदी को इतिहास में अमर बना दिया है। थाना प्रभारी पद से सेवानिवृत्त होकर भाजपा की सदस्य ग्रहण करने वाले बोधन साहू ने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में मोदी जी का 9 साल प्रत्येक मायने में भारी है। उनकी कार्य शैली का मात्र भारत ही नहीं पूरा विश्व कायल है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू प्रधानमंत्री के रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचकर उनकी योजनाओं से लाभ लेने का आभार व्यक्त करें। श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जादू छत्तीसगढ़ में सिर चढ़कर बोलेगा। जिला पंचायत रोहित साहू ने कहा कि यह पहला मौका है कि देश के प्रधानमंत्री को देखने सुनने छत्तीसगढ़ की जनता स्वयंमेंव होकर लालाचित हैं। क्षेत्र में गजब का उत्साह है। जिला पंचायत के सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे से कांग्रेश पार्टी में घबराहट है। नरेंद्र मोदी के दौरे की सफलता के लिए गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का संचार किया है। भाजयुमो के राजू साहू महिला मोर्चा की संतोषी श्रीवास्तव पदमा यदु शान्ति कोसरे सीमा ठाकुर सहित महिलाओं का समूह गांव गांव का दौरा कर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि पूरे जिले के 15 हज़ार लोग प्रधानमंत्री की सभा में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का जादू लोगों के जेहन में सिर चढ़कर बोल रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह साहू प्रधानमंत्री के दौरे से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे कि कांग्रेस के चारों खाने चित हो जाएंगे। झूठ बोलकर चुनाव जीतने वाली कांग्रेस की पोल खोल कर नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चूजे हिला देंगे। उनका दौरा प्रत्येक मायने में छत्तीसगढ़ की नई इबारत लिखेगा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
