छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में लगातार समाजसेवा कार्य मे लगे समाजसेवी मनोज पटेल लगातार अनेकों वर्षो से पूरे छत्तीसगढ़ में अनोखा पहल कर रहे है दिव्यांगो असहाय गरीब लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं आज की भागदौड़ भरी जीवन में किसी के पास समय नहीं जरूरतमंद लोगों पर नजर पड़े लेकिन गरियाबंद जिले के एक ऐसे समाजसेवी मनोज पटेल है जिन्होंने अपने परिवार दुकान सब कुछ त्याग कर जरूरतमंद लोगों की सेवा का बीड़ा उठाए हैं रक्तदान शिविर कर व ग्रामीण अंचलों में लगातार पहुंचकर आदिवासी बहुल क्षेत्र के कमार भुजिया जनजाति लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं अपने जीवन में उन्होंने हजारों जिंदगी भी बचाने में अभी तक मदद कर चुके हैं दिव्यांगों की सेवा गरीबों की सेवा किसान सम्मान प्रतिभाओं की खोज गांव गांव पहुंचकर पौधरोपण 4 वर्षों में अनोखी पहल समाजसेवी मनोज पटेल द्वारा किया जा रहा है मनोज पटेल रेड क्रॉस सोसायटी संरक्षक सदस्य व समाजसेवी ने अपने जीवन के अंतिम सांसे तक संकल्प लिए हुए हैं समाजसेवा कार्य करने का जिसके लिए शासन प्रशासन से सहयोग की अपील भी की है l
There is no ads to display, Please add some
