बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी विस्तारक कार्यकर्ताओं से जन संवाद किये । उनके प्रश्नों के उत्तर देकर बूथ के कार्यकर्ताओं को आम जनता के दिल जीतने का टिप्स दिये । भाजपा मंडल संडी में भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने इसे सुनकर सीखने का प्रयास किये । मुख्य कार्यक्रम मुख्यालय संडी बंगला में मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राव ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया । इस दौरान नेता द्वय अजय राव एवं महेन्द्र साहू ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चमत्कारित नेता है । विदेशों में जाकर वहां के मीडिया में छा जाना, नेताओं से आत्मीयता के साथ संवाद करना उनकी अलग छवि को दर्शाता है । मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनको आम जनता से जुड़ने का गुर सिखाना नरेन्द्र मोदी जैसा नेता ही कर सकते हैं । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष पुनीत वर्मा, पलारी मंडल उपाध्यक्ष गजानंद त्रिवेदी, किसान मोर्चा कार्यालय प्रभारी संतोष वर्मा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी राजेश बल्लू वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, महिला मोर्चा जिला मंत्री परमेश्वरी वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष मिथलेश साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश साहू, ओड़ान जोन सहसंयोजक डुलेश्वर वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री उमाशंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोनू साहू, भवानीपुर शक्तिकेन्द्र सहसंयोजक मुरलीधर यादव, सुरेश साहू, तानसेन साहू, राजू साहू, होमेश्वर वर्मा, कुलदीप साहू उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version