प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार के सुनहरे अवसर
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारत सरकार द्वारा वर्श 2008 में शुरू किए गए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2024-25 के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के माध्यम से रोजगार का सृजन करना है। योजना के तहत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम लागत 50 लाख रूपये तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम लागत 20 लाख रूपये निर्धारित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन करने के बाद बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो के साथ साथ आवेदक के वर्ग के अनुसार 15 से 35 प्रतिशत तक का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। निर्माण क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाई एश ब्रिक्स, स्टोन कटिंग, अगरबत्ती निर्माण, साबुन निर्माण, वाशिंग पाउडर निर्माण, फेब्रिकेशन कार्य, दोना पत्तल निर्माण, फर्नीचर निर्माण, पेपर कनवर्टिंग वर्क्स, प्लास्टिक आयटम निर्माण, रजाई गद्दा निर्माण, जुता-चप्पल निर्माण आदि सेवा क्षेत्र के अंतर्गत टेंट हाउस, शाकाहारी होटल, ढाबा, मोबाईल रिपेयरिंग, गैस चूल्हा और एसी रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, यात्री गाड़ियां, मुर्गी पालन, मछली पालन आदि क्षेत्र में ऑनलाईन आवेदन के लिए पीएमईजीपी ई पोर्टल पर जाकर डीआईसी का चयन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र पर कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अतिरिक्त किसी भी गैर शासकीय व्यक्ति को इस योजना से संबंधित अधिकार प्राप्त नहीं है।
There is no ads to display, Please add some
