प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : निकाय क्षेत्र अंतर्गत व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले पथ विक्रेताओं को 7 प्रतिशत ब्याज में दिया जा रहा सब्सिडी
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत गरियाबंद जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में सड़क किनारे ठेला, रेहड़ी लगाकर व्यवसाय कर जीवन यापन करने वाले पथ विक्रेताओं को प्रथम किश्त में 10 हजार रूपये द्वितीय किश्त में 20 हजार रूपये एवं तृतीय किश्त में 50 हजार रूपये तक का ऋण, 7 प्रतिशत ब्याज में सब्सिडी के साथ दिया जा रहा हैं।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जिले में अब तक प्रथम किश्त में 704 हितग्राहियों को 70 लाख 40 हजार रूपये, द्वितीय किश्त में 126 हितग्राहियों को 25 लाख 20 हजार रूपये एवं तृतीय किश्त में 36 हितग्राहियों को 18 लाख रूपये का लाभ प्राप्त कर अपने व्यवसाय एवं जीवनस्तर को बेहतर बना रहे है एवं आम नागरिकों को सुलभ सेवाएं प्रदान कर रहें हैं, साथ ही डिजीटल लेन-देन को अपनाकर भुगतान प्रणाली को आसान करने में अपना योगदान दे रहें है।
There is no ads to display, Please add some
