गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर ब्लॉक मुख्यालय की शासकीय प्राथमिक स्कूल भेंड्री के नौनिहाल बच्चे जान जोखिम में डालकर गहरे कुएं से पानी निकाल रहे हैं। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल परिसर में कुए से पानी निकालने का काम बकायदा स्कूल के नौनिहाल बच्चों की नियमित दिनचर्या में शामिल है। स्कूल खुलने के बाद बच्चों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था से लेकर दोपहर मध्यान भोजन पर परोसने तक के काम में स्कूली बच्चों द्वारा भरा गया पानी खाने पीने से लेकर बर्तन धोने तक उपयोग में लाया जाता है। प्रदेश के मुखिया द्वारा शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने नित नए  अभिनव पहल करने के साथ ही करोड़ों रुपए की योजना स्वीकृत किए जाते हैं। इसके बावजूद स्कूल के जिम्मेदार शिक्षकों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। इतना सब होने के बावजूद स्कूल प्रधान पाठक अजय साहू से इस मामले की जानकारी लेने पर वह गोलमोल जवाब देते हुए सही जानकारी देने से बचते रहें। ग्रामीण पालक स्कूल में बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। लेकिन स्कूल के जिम्मेदार शिक्षक की उपस्थिति में बच्चे जान जोखिम में डालकर पानी भरते हैं।

क्या कहते विभागीय मुखिया

 रामेंद्र जोशी विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सत्र के आरंभ होते ही ब्लॉक मुख्यालय के सभी प्राथमिक व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को स्कूल समय के निर्धारित अवधि में पहुंचने व स्कूली बच्चों को खुले में नलकूप से सुरक्षित रखने व कुएं के समीप नहीं जाने का सख्ती का फरमान जारी किए हैं। बावजूद गैर जिम्मेदार शिक्षकों द्वारा लापरवाही बरतने को लेकर बड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version