अरविन्द तिवारी 

नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)- सबको हंसाने वाला कॉमेडियन किंग  राजू श्रीवास्तव आज पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट में किया गया। दाह संस्कार वाली जगह को फूलों से सजाया गया था और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया राजू के बेटे आयुष्मान ने पूरी की। उनके परिवारवालों , कानपुर से पहुंचे दोस्तों और प्रशंसकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पहले सुबह राजू श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा दिल्ली द्वारिका दशरथपुरी स्थित उनके भाई के घर से निकाली गई थी। उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में रखकर निगमबोध घाट लाया गया। एंबुलेंस को भी फूलों से सजाया गया था और उस पर राजू श्रीवास्तव की तस्वीर लगी थी। अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते भर और निगमबोध घाट में उनके प्रशंसक भावुक मन से ‘राजू श्रीवास्तव अमर रहें’ के नारे लग रहे थे। राजू श्रीवास्तव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। राजू को अंतिम विदाई देने के लिये कॉमेडी जगत की कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा सहित कई हस्तियां और डायरेक्टर मधुर भंडारकर , उत्तरप्रदेश के पर्यटन मंत्री , सुनील पाल , ऐहसान कुरैशी आदि भी निगमबोध घाट पहुंचे थे। बताते चलें राजू श्रीवास्तव को गत दस अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था। जिम में वर्कआउट करते समय उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बेहोशी की हालत में ही एम्स ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने बताया कि राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट करते हुए कार्डियक अरेस्ट हुआ था। तभी से राजू श्रीवास्तव बेहोश थे और वेंटिलेटर पर थे। हालांकि बीच-बीच में उनकी शरीर में थोड़ी बहुत हरकत हुई थी और सुधार की बात भी कही जा रही थी , लेकिन वे पूरी तरह होश में नहीं आ पाये। लाखों फैंस की दुआयें और पूजा-पाठ भी होनी के आगे व्यर्थ साबित हुईं। फिर 21 सितंबर को एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सभी कलाकारों सहित राजनेताओं ने भी दुख जताया था।                                

                गौरतलब है कि गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था।इनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर के नयापुरवा में हुआ था। हास्य के बेताज बादशाह राजू श्रीवास्तव वर्ष 1980 के दशक के अंत में मनोरंजन की दुनियां में सक्रिय हुये थे , लेकिन उनको अपने टैलेंट के हिसाब से पहचान नहीं मिल पा रही थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर की फिल्म तेजाब से हिंदी सिनेमा जगत में कदम तो जरूर रख लिया था। फिर भी राजू को अभी काफी लंब सफर तय करना था। कई साल गुजरने के बाद राजू को उतना फेम नहीं हासिल हो पा रहा था , जिसके लायक वो बने थे। फिर वर्ष 2005 में राजू श्रीवास्तव की किस्मत ने करवट बदली और मशहूर कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में राजू श्रीवास्तव ने अपने कॉमेडी के से हुनर सबका दिल जीता और इसी शो से राजू श्रीवास्तव का नाम गजोधर भैय्या के रूप में मशहूर हुआ। उन्होंने मेने प्यार किया , बाजीगर टू गोआ , रीमेक और आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपईया फिल्मों में भी अभिनय किया था। इसके अलावा बिग बॉस सीजन तीन में भी वे एक प्रतिभागी थे। वे वर्तमान में उत्तरप्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे। खास बात है गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव ने रिकार्ड 3500 से भी ज्यादा स्टेज शो किये थे। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ से लेकर ‘बाजीगर’ और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी कई फिल्में कीं। उन्होंने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, गोविंदा और रवीना टंडन जैसे स्टार्स के साथ काम किया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजू श्रीवास्तव की आखिरी फिल्म ‘कंजूस मक्खीचूस’ मां-बाप और बच्चों के बीच के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म के प्रोड्यूसर अनुज शर्मा के अनुसार इस फिल्म में राजू श्रीवास्तव सरकारी बाबू का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। राजू की यह फिल्म  दिवाली के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाईव पर रिलीज की जायेगी। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version