अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर (गंगा प्रकाश)। बाल दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस मनाया गया गया। बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के विषय में जानकारी ली। कक्षा दसवीं की छात्रा पुष्पा यादव ने चाचा नेहरू का संक्षिप्त परिचय सभी बच्चों को देते हुये बताया कि चाचा नेहरू बच्चों और गुलाब के फूल को बहुत प्यार करते थे। हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे लिये एक आदर्श हैं , उन्होंने अपने राजसी वैभव को छोड़कर आजादी की लड़ाई में योगदान दिया और देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनें। बाल दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण रक्षा की शपथ ली तथा विभिन्न प्रकार के खेलकूद में भी हिस्सा लिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें पेन्सिल , पेन और चॉकलेट वितरित किया , जिसे पाकर बच्चे अत्यंत ही प्रसन्न चित्त थे।
विद्यार्थियों ने ली पालिथीन उपयोग ना करने की शपथ
राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित प्रांजल जीनियस पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं ने पॉलिथीन से हो रहे प्रदूषण को देखते हुये अपने जीवन में पॉलिथीन का उपयोग ना करने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने सामूहिक रूप से ली प्रतिज्ञा में कहा कि ना तो वे खुद पॉलिथीन का उपयोग करेंगे और ना अपने परिवार के लोगों को पॉलिथीन का उपयोग करने देंगे। जो भी पॉलिथीन मिलेगी उसे प्लास्टिक की बोतल मे भर कर बोतल को ईंट की तरह उपयोग करेंगे। जिससे पेड़ों की आस-पास की चारदीवारी और अन्य उपयोगी साज सज्जा की वस्तु का निर्माण करेंगे। विद्यालय के बच्चों का कहना है कि इसका उपयोग हम बच्चे बंद तो नहीं करा सकते , लेकिन ईंट के रूप में इसका उपयोग कर मिट्टी के प्रदूषण और जानवरो के खाने से जरूर बचा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी से प्लास्टिक का उपयोग कम से कम मात्रा में करने की अनुरोध किया। इस मुहिम में स्कूल के प्राचार्या रेखा शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन कर उनका समर्थन किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। बताते चलें कि विद्यार्थियों द्वारा किये गये इस प्रतिज्ञा का सर्वत्र प्रशंसा हो रहा है , आज की भयावह स्थिति को देखते हुये पालिथीन का प्रयोग बंद करना अतिआवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति रेखा शर्मा , श्रीमति कोमेश्वरी शुक्ला , श्रीमति सुनीला अरजरिया , श्रीमति उपेश्वरी यादव , श्रीमति शबाना बेगम , श्रीमति चुनेश्वरी साहू , श्रीमति रीना साहू , श्रीमति निशा द्विवेदी , मिस मोनिका साहू , मिस शबिहा , मिस गुलफ्सा , निनाद चौहान , मिस्टर अभिषेक ठाकुर उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
