गरियाबंद(गंगा प्रकाश)।कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम चिखली निवासी 05 वर्षीय ऐसांत यादव की 26 फरवरी 2022 को नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता गजेन्द्र यादव को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम भरूवामुड़ा निवासी 40 वर्षीय जयसिंग नागेश की 26 फरवरी 2021 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी चुनमुनी बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some
