यदिंद्रन नायर 

बीजापुर (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के 3 प्रकरण में मृतिका बोड्डोमाडवी के निकटतम वारिस उनके पति पादिया माडवी ग्राम कोमपल्ली तहसील कुटरु, मृतिका सुनिता ओयम निकटतम वारिस उनकी माता सोमारी ओयाम ग्राम बड़ेपल्ली तहसील भैरमगढ़ एवं मृतक सुरेंद्र गुरला निकटतम वारिस उनकी पत्नी अर्चना गुरला ग्राम पेटबोगड़ा तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह नदी के पानी में डुबने से मृत्यु के 1और खेत के गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु के 1 एवं खेत के गड्ढे के पानी में डुबने से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक साईं राम निकटतम वारिस उनकी पत्नी नीलाबाई ग्राम कोसलनार तहसील भैरमगढ़, मृतिका अन्नया कोरम निकटतम वारिस उनकी माता कमला कोरम को 4-4 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृति आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version