जितेन्द्र लहरे
मस्तुरी (गंगा प्रकाश)- संकुल केंद्र मानिकचौरी में प्राचार्य संध्या रानी बा ने प्रा. शाला. मानिकचौरी के बच्चों को निशुल्क गर्म कपडा व स्वेटर वितरण करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि दिसंबर माह में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ रही है प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे बच्चे सुबह ठंड में नहा धोकर स्कूल आते हैं उस समय उनको ज्यादा परेशानी होती है ऐसे बहुत बच्चे हैं जिसके पास स्वेटर व गरम कपड़ा नहीं है इसी को देखते हुए आज संकुल मानिकचौरी में सभी शिक्षकों की उपस्थिति में 50 बच्चों को स्वेटर गर्म कपड़ा बाटे है,
जिसमें प्रमुख रुप से संकुल समन्वयक विनोद लहरें, सुखराम खूटे,अशोक साहू, अनीता बंजारे ,लक्ष्मीन पोर्ते उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
