गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बोरसी में बिदाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस अवसर पर पाचवीं के छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे प्राथमिक विद्यालय पाली के प्रधान पाठक कमलेज बघेल उपस्थित थे। उन्होंने कहा बच्चे हमेशा शिक्षक के ह््रदय मे रह्ते है. बच्चों को देखकर शिक्षक को वही खुशी होती है जैसे किसान को अपने लहलहाते फसल को देखकर होती है प्रधान पाठक आशा महोबिया ने कहा कि बच्चे भविष्य के राष्ट्र प्रहरी उन्हें संस्कार देना हमारा महती जिम्मेदारी है। शिक्षिका जितेंद्री यदु ने कहा बच्चे और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते है इस अवसर पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे शिक्षकों ने खूब प्रशंसा की कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों द्वारा बच्चों को मुँह मीठा कराकर पेन कॉपी उपहार दिया। वही बच्चों ने भी को नारियल व माँ सरस्वती की छायाचित्र भेंटकर सम्मानित किया गया इस मौके पर शिक्षिका धु्रव मेडम पिलेश्वरी साहू, सुलोचना निषाद गणेश्वरी निषाद, धान बाई सिन्हा व छात्र छात्राएं उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some
