गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं गांव के वरिष्ठ नागरिक, नारी शक्ति महिलाएं के संयुक्त तत्वाधान मे मतदाता जागरूकता अभियान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कलश यात्रा, साइकिल रैली, रंगोली, मेहंदी, मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है प्रधान पाठक जगन्नाथ धु्रव ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग-अलग अभियान के तहत मानव श्रृंखला बनाकर रंगोली बनाकर मेहंदी लगाकर, नारा लेखन कर, चित्र बनाकर, साइकिल रैली निकालकर शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है ग्राम के सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि निष्पक्ष होकर योग्य प्रत्याशी को अपना मतदान करेंगे और हम संप्रदाय, जाति, धर्म, वर्ग में बिना भेदभाव किए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे। वोट हमारा है अधिकार, हम करेंगे शत प्रतिशत मतदान शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम भारत के स्वतंत्र नागरिक हैं, हमें लोकसभा निर्वाचन में किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मतदान नहीं करना है। हमें निष्पक्ष मतदान करना है, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है हमारा वोट जो आगे आने वाले समय का भविष्य तय करता है आपका वोट तय करता है कि आप बेरोजगारी चाहते हैं या रोजगार एक अच्छी शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं या वही पुरानी गुलामी की जंजीरें एक अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था मांगते हैं या बिकाऊ चिकित्सा आप अपने बच्चों को तरक्की करते देखना चाहते हैं या गुलामी करते आपकी वोट का निर्णय सिर्फ आपके भविष्य तय नहीं करेगा बल्कि आने वाली नस्लों का भविष्य भी तय करेगा तो सोच समझकर वोट दें और वोट अवश्य दें एक-एक करके ही काफिला बनता है हम निर्वाचन में अपनी शत् प्रतिशत भागीदारी योगदान निभाएं जिससे एक समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण हो सके ग्राम सिर्रीखुर्द की नारी शक्ति महिलाओं ने सेल्फी विथ इपिक पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप से गीता, हुलसिया, अगेश्वरी, पूर्णिमा, तिलेश्वरी, सोनिया, तारिणी, ममता, ज्योति, नीरा, चंद्रमा, तारिणी, ललिता, पार्वती, ललिना, संतोषी, द्रौपदी, ईश्वरी, निरूपा, मंदाकिनी उपस्थिति रही।
There is no ads to display, Please add some
